Advertisment

देश-विदेश की मंडलियों ने किया मार्च पास्ट, कुछ इस तरह हुआ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को रामायण महोत्सव के शुभारंभ पर रामलीला मैदान में सीएम भूपेश बघेल ने लोगों का अभिवादन मंच से किया।

author-image
Bansal News
देश-विदेश की मंडलियों ने किया मार्च पास्ट, कुछ इस तरह हुआ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 का शुभारंभ

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 का शुभारंभ सीएम भूपेश बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। रामलीला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम को देखने पहुंचे लोगों का अभिवादन सीएम ने इस दौरान मंच से किया।

Advertisment

हनुमान चालीसा पाठ से शुभारंभ

हनुमान चालीसा के पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर विदेशी और अंतरराज्यीय कलाकारों ने मार्च पास्ट किया, जिसकी शुरुआत रामनामी समाज के लोगों से हुई। 12 सदस्यों का कंबोडिया दल भी मार्च पास्ट में मौजूद रहा। इस दौरान दल के सभी सदस्यों ने पारम्परिक वस्त्र धारण किए।

यहां से आए रामायण मंडली के सदस्य

7 सदस्यी इंडोनेशिया का दल के साथ ही देश के असम, गोवा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के रामायण मंडली के सदस्यों ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान विवेक आचार्य ने उद्बोधन दिया।

Advertisment

यह भी रहे मौजूद

सीएम के साथ खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री प्रेम साय टेकाम, मंत्री उमेश पटेल और मंच पर वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय, महंत रामसुंदर दास गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

सियासत भी गर्म है

यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ में रामायण महोत्सव का भव्य आगाज हो चुका है, लेकिन इसी के साथ महोत्सव को लेकर सियासत भी गर्म है। भाजपा ने महोत्सव के आयोजन को लेकर कांग्रेस सरकार पर तंज कसा, वहीं सीएम भूपेश बघेल ने भी पलटवार किया।

वार-पलटवार

रामायण महोत्सव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से लेकर राजेश मूणत तक कई नेताओं के बयान आए। भाजपा नेताओं ने महोत्सव का विरोध तो नहीं किया, लेकिन कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाने से भी नहीं चूके। वहीं भाजपा नेताओं के बयान पर सीएम ने दो टूक लहजे में कहा BJP राज्य सरकार के कामों से असुरक्षित महसूस करते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

Vivah Muhurat 2023: जून में ये है शादी का आखिरी मुहूर्त, नोट कर लें, चूक न जाए

Viral Video: भारत की एक ऐसी सड़क, जिसे लपेटकर घर में रख सकते हैं, चाहें तो ओढ़-बिछा भी सकते हैं!

NVS Recruitment 2023: नवोदय विद्यालय में निकली बंपर भर्ती, हर महीने मिलेंगे 35750 रुपए

Advertisment
Chhattisgarh CG Ramayan Mahotsav CG Ramayana Festival Ramayana Festival Ramayana Troupe
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें