Advertisment

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 26 फरवरी से IRCTC चलाएगी रामायण यात्रा ट्रेन

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 26 फरवरी से IRCTC चलाएगी रामायण यात्रा ट्रेन

author-image
News Bansal
यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 26 फरवरी से IRCTC चलाएगी रामायण यात्रा ट्रेन

इंदौर: कोरोना काल के बाद से बंद पड़ी रेल सेवाओं के चलते भारत दर्शन पर्यटन ट्रेनें भी बंद पड़ी थी। लेकिन एक बार फिर IRCTC भारत दर्शन पर्यटन ट्रेनों को चलाने जा रही है। भगवान श्रीराम के पथ मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक के दर्शनीय स्थलों व मंदिरों के भ्रमण के लिए IRCTC टूर पैकेज लेकर आया है। बता दें कि ये पैकेज पांच रात और छह दिन की यात्रा का रहेगा।

Advertisment

कितना रहेगा किराया

बता दें की इस टूर पैकेज में पांच रात और छह दिन की यात्रा के लिए स्लीपर क्लास (SL) के लिए प्रति यात्री 5670 रुपए और 3rd एसी (वातानुकूलित 3 टियर) के लिए प्रति यात्री 6930 रुपए का किराया निर्धारित किया गया है।

26 फरवरी 2021 को इंदौर से रवाना होगी 'रामायण यात्रा विशेष पर्यटन ट्रेन'

रामायण यात्रा विशेष पर्यटन ट्रेन 26 फरवरी 2021 को इंदौर से चलकर उज्जैन होते हुए 1 मार्च 2021 को चित्रकूट पहुंचेगी। यात्रियों के लिए IRCTC की ओर से निशुल्क भोजन, धर्मशाला/डोरमेट्री में ठहरने और टूरिस्ट बसों से दर्शनीय स्थलों व मंदिरों के भ्रमण की व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को अयोध्या से चित्रकूट का सफर टूरिस्ट बस से करवाया जाएगा।

Advertisment
ujjain sehore sant hirdaram nagar station sant hirdaram Ramayana Yatra train from 26 February ramayan yatra train ramayan special train IRCTC will run Ramayana Yatra train irctc special train IRCTC indore Chitrakoot Bansal News Bansal Group bansal mp
Advertisment
चैनल से जुड़ें