Advertisment

Raman Singh : पूर्व CM डॉ. रमन सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज

author-image
Bansal News
Raman Singh : पूर्व CM डॉ. रमन सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM डॉ. रमन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों द्वारा की गई जांचों में सब कुछ सामान्य पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले शनिवार दोपहर तक उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया।

Advertisment

बता दें कि शुक्रवार रात अचानक उन्हें असहज महसूस होने पर फौरन ही गई मेडिकल गाइडेंस ली गई। करीबी सूत्रों के मुताबिक रमन सिंह को घबराहट और सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी। डॉ.रमन सिंह को रायपुर के प्राइवेट अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में शनिवार दोपहर तक डॉ. रमन सिंह को रखा गया। अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। रूटीन चेकअप के बाद उन्हें डिस्चार्ज किए जाने की खबर है।

रमन सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज सुबह रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल गया था। जहां सामान्य जांच के उपरांत निवास वापस लौट आया हूं। अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। आप सभी की मंगलकामनाओं के लिए बहुत आभार।

Advertisment
पूर्व CM डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ Former CM Dr. Raman Singh dr raman singh Discharged from Dr. Raman Singh Hospital Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें