Advertisment

Chhattisgarh New Governor: छत्‍तीसगढ़ में नए राज्‍यपाल की नियुक्ति, जानें कौन हैं नए गवर्नर रामेन डेका

Chhattisgarh New Governor: छत्‍तीसगढ़ के नए गवर्नर होंगे रमन डेका, राष्‍ट्रपति ने की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदले

author-image
Sanjeet Kumar
Chhattisgarh New Governor: छत्‍तीसगढ़ में नए राज्‍यपाल की नियुक्ति, जानें कौन हैं नए गवर्नर रामेन डेका

   हाइलाइट्स

  • 10 राज्‍यों के राज्‍यपाल की नियुक्ति
  • असम से सांसद रह चुके हैं डेका
  • 8 राज्‍यों में सेवा दे चुके राज्‍यपाल
Advertisment

Chhattisgarh New Governor: देश के 10 राज्‍यों में राज्‍पाल बदले गए हैं। इसमें छत्‍तीसगढ़ भी शामिल हैं। जहां 9वें राज्‍यपाल के रूप में रामेन डेका की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात आदेश जारी कर की है। छत्‍तीसगढ़ में अभी विश्‍वभूषण हरिचंदन राज्‍यपाल हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देर रात आदेश जारी कर 10 राज्‍यों के राज्‍यपाल की नई नियुक्ति (Chhattisgarh New Governor) की है। इन राज्‍यों में छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, राजस्थान सहित अन्‍य राज्‍य शामिल हैं।

   इन राज्‍यों में भी की गई नियुक्ति

बता दें कि राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेशानुसार महाराष्‍ट्र के नए राज्‍यपाल (Chhattisgarh New Governor) सीपी राधाकृष्‍णन होंगे, वे झारखंड के राज्‍यपाल हैं। वहीं रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्‍यपाल अभी हैं।

Advertisment

इसके अलावा हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही संतोष गंगवार को झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्‍त किया गया है।

   इन राज्‍यपाल का स्‍वीकारा इस्‍तीफा

Resignation of Punjab Governor Banwarilal Purohit accepted

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। अब असम के राज्यपाल (Chhattisgarh New Governor) गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है, केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक रहेंगे।

राष्ट्रपति ने चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्‍यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम  राज्यपाल बनाया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया है।

Advertisment

   9वें राज्‍यपाल बने रामेन डेका

रामेन डेका छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh New Governor) के 9वें राज्यपाल के रूप में नियुक्‍त किए गए हैं। वे मप्र के गवर्नर रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल के राज्य का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। वे राज्यपाल के रूप में 8 राज्‍यों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

   विश्‍वभूषण डेढ़ साल रहे गवर्नर

Governor Vishwabhushan Harichandan

बता दें कि इस समय छत्‍तीसगढ़ (Chhattisgarh New Governor) के राज्‍यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन हैं। उन्‍हें फरवरी 2023 में छत्तीसगढ़ गवर्नर बनाया गया था। वे छत्‍तीसगढ़ के करीब डेढ़ साल इस पद रहे हैं। अब उनकी जगह असम के रमन डेका को ये जिम्मेदारी दी गई है।

   कौन है रामेन डेका

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल (Chhattisgarh New Governor) बनाए गए रामेन डेका असम के निवासी हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से दो बार बीजेपी के टिकट पर सांसद रह हैं। BJP के संस्थापक सदस्यों में भी शामिल हैं। वे असम बीजेपी अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Union Minister of State Visit CG: महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करेंगी केंद्रीय राज्‍य मंत्री सावित्री ठाकुर

   इन राज्‍यों में नए राज्‍यपाल की नियुक्ति

छत्तीसगढ़- रामेन डेका

झारखंड- संतोष गंगवार

महाराष्ट्र- सीपी राधाकृष्णन

राजस्थान- हरिभाऊ किसनराव बागड़े

पंजाब- गुलाब चंद कटारिया

मणिपुर- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

असम- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

तेलंगाना- जिष्णु देव वर्मा

सिक्किम- ओम प्रकाश माथुर

मेघालय- सीएच विजयशंकर

Advertisment
चैनल से जुड़ें