Advertisment

Ram Setu Facts : रामसेतु के पत्थर पानी में क्यों तैरते है, जानिए इसका वैज्ञानिक कारण

author-image
deepak
Ram Setu Facts : रामसेतु के पत्थर पानी में क्यों तैरते है, जानिए इसका वैज्ञानिक कारण

Ram Setu Facts : तमिलनाडु के पंबन द्वीप और श्रीलंका के बीच समुद्र और मन्नार की खाड़ी है। भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाले पुल को रामसेतु कहा जाता है। बताया जाता है कि इस पुल के पत्थर आज भी पानी में तैरते दिखाई देते है। पुल के हिस्सा बने बड़े बड़े विशाल पत्थरों का पानी में तैरना हैरान कर देने वाला है। क्योंकि जब भी आप किसी छोटे पत्थर को पानी में डालेंगे तो वह डूब जाएगा, लेकिन रामसेतु के छोटे से लेकिर विशाल पत्थर पानी में तैरते है।

Advertisment

मान्यता है कि रामसेतु में इस्तेमाल होने वाले पत्थरों पर भगवान श्रीराम जी की कृपा रही है। जब राक्षस रावण माता सीता का हरण करके लंका ले गया था, तब प्रभु श्रीराम ने लंका जाने के लिए रामसेतु पुल का निर्माण किया था। भगवान श्री राम ने सुग्रीभ की वानर सेना की मदद से इस पुल का निर्माण कराया था। हालांकि यह पुल पानी के अंदर कई फीट नीचे बना हुआ है। सैटेलाइट के माध्यम से इस पुल को देखा जा सकता है। पौराणिक कथाओं की माने तो पानी में तैरने वाले पत्थरों पर प्रभु श्रीराम का नाम लिखा गया था। नाम लिखते ही यह पत्थर तैरने लगे थे। एक बात यह भी है उस दौर में बिना चुना पत्थर सीमेंट के इतने बड़े पुल का निर्माण करना संभव नहीं था। हिंदू धर्म में इस पुल को बड़ा पवित्र माना जाता है। लेकिन इस पुल के पत्थर क्यों तैरते है। देशभर में भी ऐसे कई पत्थर मिले है जो पानी में तैरते पाए गए। आखिर क्या कारण है कि ये पत्थर पानी में क्यों तैरते है? आइए जानते है।

क्यों तैरते हैं पत्थर?

वैज्ञानिकों के अनुसार रामसेतु के पत्थरों का अध्ययन करने से पता चला है कि ये पत्थर अंदर से खोखले होते हैं। इन पत्थरों में छोटे-छोटे छेद हैं। इन पत्थरों में छेद होने के चलते इनमें हवा भरी होती है। जिसके चलते इनका वजन कम होता हैं और वजन कम होने के चलते ये पत्थर पानी में तैरने लगता है। पत्थरों में हवा भरी होने के चलते इनका उत्प्लावक बल कम हो जाता है जो उन्हें पानी में डूबने से बचाता है। इन पत्थरों में 90 प्रतिशत हवा ही होती है। इसी तरह के पत्थक न्यूजीलैंड, फिजी, वनुताउ, न्यू सेलेडोनिया और भारत के पहाड़ी राज्यों में भी पाए जाते है।

world facts why does ram setu stone floats vr raja facts unknown facts top 10 facts about ram setu top 10 facts telugu facts science news in hindi science news real facts of ram setu random facts Ramsetu ram setu trailer amezing facts ram setu stones float wiki ram setu stones ram setu stone price ram setu stone pics ram setu movie amezing facts ram setu ke pathar ram setu floating stones reason Ram Setu Floating Stone Facts ram setu facts in hindi ram setu facts ram setu and buoyancy Ram Setu ram sethu ram seetu bridge mythology facts interesting facts of ram setu interesting facts Floating Stone facts of india facts in telugu facts in hindi facts about ram setu Facts buoyancy force ram setu amazing facts in telugu adam's bridge facts in hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें