Advertisment

Ram Rahim Parole: राम रहीम की पैरोल खत्म, जेल में आया वापस

author-image
Bansal News
Ram Rahim Parole: राम रहीम की पैरोल खत्म, जेल में आया वापस

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 40 दिन की पैरोल खत्म हो चुकी है। इसके बाद उसे शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल भेज दिया गया। बता दें कि अपनी दो अनुयायी से बलात्कार के मामले में 20 साल के कारावास की सजा काट रहा है डेरा प्रमुख राम रहीम। राम रहीम के आ जाने के बाद जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Advertisment

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “पैरोल खत्म होने के बाद वह (गुरमीत राम रहीम सिंह) शुक्रवार शाम सुनारिया जेल लौट गया। बता दें कि 14 अक्टूबर को पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वह उत्तर प्रदेश में अपने आश्रम बरनावा गया था। पैरोल के दौरान 55 वर्षीय सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन सत्संग आयोजित किए। जिसमें डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा समेत हरियाणा के बीजेपी नेताओं ने भी शिरकत की थी।

बता दें कि इससे पहले भी डेरा प्रमुख पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है। खास बात यह है कि उसे चुनाव के समय में जेल से बाहर आने की इजाजत मिल जाती है। पिछले 14 अक्टूबर को डेढ़ महीने के पैरोल भी उस वक्त मिली जब हरियाणा में 30 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच तीन चरणों में पंचायत चुनाव हुए। वहीं जब जून में राम रहीम को पैरोल पर जमानत मिली थी तब भी हरियाणा में 46 नगर पालिका के चुनाव होने थे। यही वजह है कि विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर इस बात का आरोपी लगाती रही है कि दोषी राम रहीम के सहारे चुनाव जीतने का प्रयास किया जा रहा है।

रोहतक राम रहीम हरियाणा राम रहीम समाचार राम रहीम पैरोल राम रहीम नवीनतम राम रहीम अपडेट राम रहीम बरनावा आश्रम डेरा सच्चा सौदा समाचार डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम सिंह Rohtak Ram Rahim update ram rahim parole Ram Rahim news Ram Rahim latest Ram Rahim Haryana Ram Rahim Gurmeet Ram Rahim Singh Dera Sacha Sauda news Dera Sacha Sauda Barnawa Ashram
Advertisment
चैनल से जुड़ें