Advertisment

Ram Rahim Parole: हरियाणा चुनाव के पहले राम रहीम को मिली पैरोल, 3 शर्तों पर 20 दिन के लिए निकला जेल से बाहर

Ram Rahim Parole: हरियाणा में 5 अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल मिल गई है।

author-image
Ujjwal Rai
ram raheem
Ram Rahim Parole: हरियाणा में 5 अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim Parole) को पैरोल मिल गई है। चुनाव आयोग ने 3 शर्तों पर राम रहीम को पैरोल दी है। बता दें कि चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को राम रहीम की पैरोल को मंजूरी दी थी।
चुनाव आयोग ने राम रहीम (Ram Rahim Parole) को 3 शर्तों पर पैरोल दी है। इसमें राम रहीम जेल से बाहर आने के बाद हरियाणा में न रहे और कोई भी पॉलिटिकल एक्टिविटी में शामिल न हो। इसके अलावा तीसरी शर्त है सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार नहीं करेगा।
Advertisment

पैरोल का किया विरोध

राम रहीम की पैरोल (Ram Rahim Parole) मिलने का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग (ECI) को चिट्ठी लिखी है। इसमें लिखा कि- अगर राम रहीम जेल से बाहर आया तो चुनाव को प्रभावित कर सकता है। इसलिए, उसे आचार संहिता के दौरान पैरोल न दी जाए।

11वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम

राम रहीम (Ram Rahim Parole) को कई बार पैरोल मिल चुकी है। साल 2017 में सजा होने के बाद 10 बार पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आ चुका है।

Advertisment

इसी साल राम रहीम (Ram Rahim Parole) दो बार जेल रिहा हो चुका है। इससे पहले 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। वहीं, 19 जनवरी 2024 को 50 दिन की पैरोल पर रिहा हुआ था। देश में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव थे।

पिछले साल राम रहीम (Ram Rahim Parole) 20 नवंबर को 21 दिन कि फरलो पर रिहा हुआ था। 25 नवंबर को राजस्थान के विधानसभा चुनाव थे।

पैरोल के लिए दी ये वजह

पैरोल पर रिहाई के लिए राम रहीम (Ram Rahim Parole) की ओर से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आवेदन दिया गया था। इस आवेदन में बताया गया था कि 5 अक्टूबर को राम रहीम के पिता मग्गर सिंह की पुण्य तिथि है। इसके साथ कई और वजह भी लिखी गई थीं।

Advertisment

हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव हैं और 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। इसी वजह से राम रहीम (Ram Rahim Parole) की पैरोल को चुनाव से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, इसका प्रभाव 36 सीटों पर पड़ सकता है। बता दें कि राम रहीम, यौन शोषण और मर्डर केस में सजा काट रहा है।

ये भी पढ़ें...Lal Bahadur Shastri Jayanti 2024: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, बेहद प्रेरक हैं उनकी सादगी और ईमानदारी के किस्से

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें