Advertisment

Ram Mandir Temple: जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में मूल स्थान पर विराजमान होंगे राम लल्ला, जानें पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे।

author-image
Bansal News
Ram Mandir Temple: जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में मूल स्थान पर विराजमान होंगे राम लल्ला, जानें पूरी खबर

ठाणे (महाराष्ट्र)। Ram Mandir Temple  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे। राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

जनवरी 2024 में किया स्थापित

उन्होंने यह भी बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में डोम्बिवली में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से राम लल्ला की मूर्ति उसके मूल स्थान पर स्थापित की जाएगी।’’

सीएम एकनाथ शिंदे दी जानकारी

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी सहायक ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री इस महीने के अंत में राज्य विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद अयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिंदे 25 मार्च को खत्म हो रहे बजट सत्र के बाद भगवान राम की पूजा-अर्चना करने अयोध्या जाएंगे।

Advertisment
temple attacked in canada ram temple ayodhya Ram temple ram mandir news ram mandir latest update RAM MANDIR IN AYODHYA ram mandir construction update Ram Mandir construction ram mandir ayodhya construction RAM MANDIR AYODHYA ram mandir hindu temple vandalised Ayodhya Ram Temple ayodhya ram mandir video ayodhya ram mandir news ayodhya ram mandir construction update ayodhya ram mandir construction #ram mandir nirman #ayodhya ram mandir
Advertisment
चैनल से जुड़ें