Advertisment

Ayodhya Ram Mandir: 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी', VHP का दावा

Ayodhya Ram Mandir: विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

author-image
Kalpana Madhu
Ayodhya Ram Mandir: 'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे लालकृष्ण आडवाणी', VHP का दावा

Ayodhya Ram Mandir: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1745318985867133040?s=20

आलोक कुमार के अनुसार लालकृष्ण आडवाणी अपनी बढ़ती उम्र के कारण सभी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकते हैं, लेकिन वे 22 तारीख को होने वाले कार्यक्रम में निश्चित रूप से शामिल होंगे।

राम विलास वेदांती ने सीएम योगी से किया था आग्रह

https://twitter.com/i/status/1745133339777073357

इससे पहले बीजेपी के पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन में भाग लेने वाले राम विलास वेदांती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया था कि वे लाल कृष्ण आडवाणी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या लाने की व्यवस्था करें।

राम विलास वेदांती ने कहा था, "लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन में बड़ा योगदान दिया था।  उन्होंने अपनी आंखों से रामलला को विराजमान होते देखना चाहिए।  इसलिए उन्हें गर्भगृह लाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। "

Advertisment

संबंधित खबर:

Ram Mandir Statue Facts: रामलला का 18 जनवरी को होगा गर्भ गृह में प्रवेश,3 विग्रह में एक विग्रह को किया गया फाइनल

चंपत राय ने क्या कहा था?

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इससे पहले आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की उम्र को देखते हुए उन्हें कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही थी।

लालकृष्ण आडवाणी अभी 96 साल के हैं।

अयोध्या में अमृत महोत्सव

अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू होंगे। वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित 22 जनवरी को राम लला के समारोह का मुख्य अनुष्ठान करेंगे।

Advertisment

संबंधित खबर:

Ayodhya Ram Mandir: विशेष साड़ी सूरत से अयोध्या भेजी जाएगी, टाइम्स स्क्वायर पर प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, हर जगह छाए रामलला

14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भारत के लोगों के लिए महान आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है।

ये भी पढ़ें:

MP News: रेलवे ने सड़क की घटिया मरम्मत की, BMC ने भेजी 1 लाख की डिमांड शीट, कहा- फिर से होगा रेस्टोरेशन कार्य

Advertisment

Weather of MP: एमपी के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, सुबह छाया रहेगा कोहरा

11 Jan 2024 Rashifal: मीन राशि वाले खरीद सकते हैं नया वाहन, आप भी पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Shubh Kaal – 11 Jan 2024 Panchang: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष माह की अमावस्या तिथि (गुरुवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल 

Ladli Bahana Yojana: नई सरकार में घट गईं 1.50 लाख से ज्यादा लाड़ली बहनें, कांग्रेस ने लगाया ये आरोप

hindi news Lal Krishna Advani vishwa hindu parishad #ayodhya ram mandir vhp Pran Pratistha Ceremony Amrit Mahotsav in Ayodhya
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें