Advertisment

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के अतिथियों के लिए ऐसा होगा निमंत्रण पत्र, बॉक्स में होंगी 5 चीजें

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

author-image
Bansal News
Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के अतिथियों के लिए ऐसा होगा निमंत्रण पत्र, बॉक्स में होंगी 5 चीजें

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पूरे भारत से स्पेशल अतिथियों को आमंत्रित कर रहा है।

Advertisment

6 हजार से ज्यादा अतिथियोंको भेजेंगे कार्ड

इसके लिए स्पेशल का निमंत्रण पत्र (Invitation Card) तैयार किया गया। ये निमंत्रण पत्र देश के 6 हजार से ज्यादा स्पेशल अतिथियों को भेजा गया है। इनमें 4 हजार संत और 2200 अन्य मेहमान हैं।

आईए आपको इस निमंत्रण पत्र की पहली झलक दिखाते हैं। कार्ड के कवर पर श्री राम के बाल स्वरूप की तस्वीर है और आखिरी में श्रीराम मंदिर की यात्रा का सारांश दिया गया है।

publive-image

निमंत्रण पत्र को बेहद प्रोफेशनल ढंग से डिजाइन किया गया है। इसमें धार्मिक अनुष्ठानों डिटेल्स तो है ही, इसके साथ हर अतिथि का QR कोड भी है। आते समय, गाड़ी के लिए पार्किंग की जगह तय और प्राण प्रतिष्ठा की अवधि शामिल है।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1730816107966247074?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1730816107966247074%7Ctwgr%5Ebc2983f3fd185626612a875bc469bed99c23f3c5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Ffirst-look-of-the-invitation-card-for-the-consecration-ceremony-ayodhya-ram-mandir-invitation-card-hindi-news-kap%2F

बॉक्स में 5 चीजें गिफ्ट के रूप में

इस निमंत्रण पत्र के बॉक्स में 5 चीजें गिफ्ट के रूप में रखी गई हैं।

पहला गिफ्ट: अयोध्या में निर्माणाधीन श्री जन्मभूमि मंदिर की फोटो वाला कार्ड, जिस पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का लोगो लगा है।

दूसरा गिफ्ट: एक छोटे से लिफ़ाफ़े में रखा पीला अक्षत।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1742788867634106605?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1742788867634106605%7Ctwgr%5Ebc2983f3fd185626612a875bc469bed99c23f3c5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fbansalnews.com%2Ffirst-look-of-the-invitation-card-for-the-consecration-ceremony-ayodhya-ram-mandir-invitation-card-hindi-news-kap%2F

Advertisment

तीसरा गिफ्ट: प्रोग्राम वाले दिन के लिए गाड़ी का पास, जिस पर गाड़ी का नंबर लिखने की जगह है। इसके साथ ही गूगल मैप का QR कोड भी है जिससे अतिथि बिना परेशानी के पार्किंग एरिया तक पहुंच सकते हैं।

चौथा गिफ्ट: संकल्प संपोषण पुस्तिका। इसमें साल 1528 से लेकर 1984 तक राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 20 लोगों के बारे में जानकारी है। इनमें सबसे पहले देवरहा बाबा और सबसे आखिर में अशोक सिंघल का जिक्र है।

पांचवा गिफ्ट: प्रोग्राम की जानकारी देने के लिए एक कार्ड है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, संघ चीफ मोहन भागवत, उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के नाम शामिल हैं।

Advertisment

संबंधित खबरें - Ayodhya Mandir Murti: मूर्तिकार योगीराज की तराशी मूर्ति अयोध्या के राम मंदिर में होगी विराजमान: येदियुरप्पा

कार्यक्रम की डिटेल्स

निमंत्रण पत्र (Invitation Card) में कार्यक्रम का समय के साथ डिटेल्स हैं। मेहमानों के आने का समय सुबह 11:30 बजे रखा गया है। 11:30 से 12:30 बजे तक गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 12:30 बजे से मेहमानों का भाषण होगा। फिर मंदिर में दर्शन शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 

ram mandir RAM MANDIR AYODHYA ram mandir ayodhya invitation card ramlala ki pran pratishta
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें