/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Ayodhya-Ram-Mandir-11.jpg)
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर खुलने के दूसरे दिन करीब ढाई लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार के औचक दौरे व निर्देशों का असर दिखा।
प्रशासन ने अथक प्रयास कर आखिरकार रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बहुउपयोगी तीर्थयात्री सुविधा केंद्र को शुरू करा दिया। इससे सब कुछ व्यवस्थित करने में मदद मिली।
दूसरे दिन बुधवार को 2.5 लाख से अधिक भक्तों ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए।
पहले दिन 3.17 ​करोड़ रु. चढ़ावा आया
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने कहा कि अभिषेक समारोह के बाद खोले गए 10 काउंटरों पर और ऑनलाइन मोड के माध्यम से भक्तों ने एक दिन में कुल 3.17 करोड़ रुपए का दान प्राप्त हुआ है।
दर्शन के समय को बढ़ाया गया
अयोध्या में अपने भव्य, नव्य और दिव्य मंदिर में विराजे बालकराम के दर्शन के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित संख्या शासन-प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नियमों में बदलाव कर दर्शन अवधि को बढ़ा कर शाम सात से रात 10 बजे तक कर दिया है, जबकि आम दिनों (प्राण प्रतिष्ठा से पहले) में शाम सात बजे मंदिर बंद हो जाता था।
PM नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को दी सलाह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों ने मार्च महीने तक अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए ना जाने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि केन्द्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं के आवागमन से आम लोगों को समस्या होती है इसलिए वह मार्च तक अयोध्या जाने से बचें।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कैबिनेट के साथियों से यह अपील बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान दिल्ली में कही। उनका कहना था कि केन्द्रीय मंत्रियों के जाने से अयोध्या VIP और VVIP प्रोटोकॉल लागू होता है जिससे सामान्य श्रद्धालु परेशान होते हैं। उन्होंने इन मंत्रियों से मार्च में यहाँ जाने को कहा है।
CM योगी ने भी कहा- VVIP 7 दिन पहले बताएं
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1750092703445270945
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक ट्वीट करके अपील की है कि विशिष्ट लोग जब दर्शन करने आएँ तो प्रशासन को एक सप्ताह पहले सूचित कर दें। उन्होंने लिखा, “श्री अयोध्या धाम में हर रामभक्त को सुगमतापूर्वक प्रभु श्री रामलला के दर्शन कराना हमारा कर्तव्य है।
अपने आराध्य प्रभु श्री रामलला के दर्शन की आकांक्षा लिए पूरे देश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत अति विशिष्ट/विशिष्ट/गणमान्य जन द्वारा अयोध्या धाम आगमन का कार्यक्रम बनाने से एक सप्ताह पूर्व स्थानीय प्रशासन/श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अथवा राज्य सरकार को सूचित करना हितकर होगा।”
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें