Advertisment

Ram Janmabhoomi News: अयोध्या में राम जन्मभूमि के आसपास के घरों की छतों पर किए जाएंगे ये काम

Ram Janmabhoomi News: राम मंदिर स्थल के आसपास, जन्मभूमि पथ और भक्ति पथ पर आसपास के घरों की छतों पर कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे।

author-image
Shyam Nandan
Ram Janmabhoomi News: अयोध्या में राम जन्मभूमि के आसपास के घरों की छतों पर किए जाएंगे ये काम

अयोध्या। Ram Janmabhoomi News: राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का काम जोरो-शोर से चल रहा है। खबरों के मुताबिक़, जनवरी 2024 में मंदिर का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से होगा।

Advertisment

इसके साथ ही  अयोध्या को अत्याधुनिक शहर बनाने की दिशा में लिये गये निर्णय के तहत राम जन्मभूमि के आसपास के घरों की छतों पर कैफेटेरिया विकसित किए जाने की योजना है।

ऐतिहासिक महत्व के चिह्नों से सजाया जाएगा

अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंदिर स्थल के आसपास के क्षेत्रों को ऐतिहासिक महत्व वाले चिह्नों से सजाया जाएगा और जन्मभूमि पथ एवं भक्ति पथ पर आसपास के घरों की छतों पर कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे।

संविदात्मक व्यवस्था के तहत होगा ये काम

उन्होंने कहा, 'अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) इच्छुक मकान मालिकों को एजेंसियों के साथ एक संविदात्मक व्यवस्था के माध्यम से अपने घरों का सर्वेक्षण कराने और छत पर कैफेटेरिया बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।'

Advertisment

लोग देख सकेंगे श्रीराम मंदिर का नजारा

उन्होंने ने कहा, ‘‘एडीए पैनल के माध्यम से आवश्यक अनुमतियां और संबंधित प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाएगा। अयोध्या आने वाले भक्त राम जन्मभूमि के आसपास के मकानों की छतों पर बनने वाले कैफेटेरिया अथवा खुले आसमान वाले रेस्तरां के जरिये श्री राम मंदिर का मनमोहक नजारा देख सकेंगे।'

बनी रहेगी पौराणिकता

उन्होंने बताया कि भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के साथ-साथ अयोध्या को उसकी पौराणिक महिमा के अनुरूप सजाया भी जा रहा है। साथ ही अयोध्या में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राम मंदिर संभवत: अगले साल जनवरी में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

>> McDonald Drive Thru Restaurant: देश का पहला ‘ड्राइव थ्रू रेस्तरां’ खुला, बिना वाहन से उतरे दे पाएगे आर्डर

Advertisment

>> MP Elections 2023: बीजेपी अब “दृष्टि पत्र” से करेगी घोषणा, मंडल में रखी जाएंगी सुझाव पेटियां

>> Pandit Pradeep Mishra: दतिया में इस दिन से शुरू होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, गृहमंत्री ने दिखाई हरी ​झंडी

>> Indian Economy Good: चीन को पछाड़कर भारत ने इकोनॉमी में पाया उछाल, मॉर्गन स्‍टैनली ने ‘ओवरवेट’ में किया अपग्रेड

Advertisment

>> Cheetah Death News: चीतों की मौत पर शुरू हुई राजनीति, जानिए क्या है अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की राय

राम जन्मभूमि कैफेटेरिया, उप्र अयोध्या कैफे, अयोध्या श्रीराम मंदिर, राम जन्मभूमि अयोध्या, अयोध्या न्यूज, श्रीराम मंदिर न्यूज, Ram Janmabhoomi News Ram Janmabhoomi Cafeteria, UP Ayodhya Cafe, Ayodhya Shri Ram Mandir, Ram Janmabhoomi Ayodhya, Ayodhya Samachar, Shri Ram Mandir Samachar

"ayodhya samachar" Ayodhya Shri Ram Mandir Ram Janmabhoomi Ayodhya Ram Janmabhoomi News Ram Janmabhoomi Cafeteria Shri Ram Mandir Samachar UP Ayodhya Cafe अयोध्‍या न्‍यूज अयोध्या श्रीराम मंदिर उप्र अयोध्या कैफे राम जन्मभूमि अयोध्या राम जन्मभूमि कैफेटेरिया श्रीराम मंदिर न्यूज
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें