Advertisment

Raksha Bandhan Free Bus Service: रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा, महिलाओं को बस में फ्री सेवा, निगम कर्मियों को पहले मिलेगी सैलरी

Raksha Bandhan Free Bus Service: रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा, महिलाओं को सिटी बस में फ्री सेवा, निगम कर्मियों को पहले मिलेगी सैलरी

author-image
Preeti Dwivedi
Raksha Bandhan Free Bus Service: रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा, महिलाओं को बस में फ्री सेवा, निगम कर्मियों को पहले मिलेगी सैलरी

भोपाल। Raksha Bandhan Free Bus Service: राजधानी भोपाल में निगमकर्मियों और महिलाओं को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। एक तरफ जहां निगम कर्मियों को रक्षाबंधन से पहले ही अगस्त का वेतन मिलेगा। तो वहीं रक्षाबंधन के दिन भोपाल शहर में महिलाओं को सिटी बस में फ्री में सफर करने को मिलेगा। 368 बसों में रात 9 बजे तक नहीं किराया लगेगा।

Advertisment

महापौर मालती राय ने दिए निर्देश

रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल नगर निगम ने बहनों को बड़ा तोहफा देते हुए फ्री बस सर्विस (Raksha Bandhan Free Bus Service) देने का ऐलान किया है। यानि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को राजधानी भोपाल में लाल बस से कहीं भी सफर करने पर किराया नहीं देना होगा। भोपाल महापौर ने ये घोषणा की है। महापौर मालती राय द्वारा अधिकारियों को राखी से पहले वेतन देने के लिए निर्देश भी दिए हैं। निर्देश के अनुसार रक्षाबंधन के पहले नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा।

महिलाओं को रक्षाबंधन पर निशुल्क सेवा

महापौर मालती राय ने रक्षाबंधन के मौके पर निगम की ओर से प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन BCLL की बसों में महिलाओं को किराया नहीं देना होगा। ​इसमें महिलाओं के साथ-साथ युवतियों को भी शहर में कहीं भी लाल बस से सफर करने पर BCLL बस में निशुल्क सफर करने की सुविधा मिलेगी।

इसके लिए निगम द्वारा भी बस ऑपरेटर्स को निशुल्क सेवा देने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस दिन पूरे भोपाल में सफर करने वाली बहनों से बस चालक या कंडक्टर कोई शुल्क नहीं लेंगे। सुबह 6 से रात 9 बजे तक महिलाएं और युवतियां बसों में सफर कर सकेंगी। शहर के अलावा महिलाएं बसों से मंडीदीप, भोजपुर तक आना-जाना कर सकेंगी।

Advertisment

भोपाल में इन रूटों पर चलेगी बसें

SR-2 कटारा हिल्स से नेहरू नगर 19

SR-4 बैरागढ़ चिचली से करोंद 25

SR-5 अवधपुरी से चिरायु हॉस्पिटल 23

SR-8 बैरागढ़ चिचली से कोच फैक्टरी 31

TR-1 आकृति से चिरायु हॉस्पिटल 33

TR-4 चिरायु हॉस्पिटल से मंडीदीप 20

TR-4 B गांधीनगर से मंडीदीप (वर्धमान) 26

113 TB अस्पताल से AIIMS 08

115 गांधीनगर से अयोध्या नगर 17

116 बंगरसिया से पुतलीघर 14

204 भौंरी से मंडीदीप 16

208 कोकता से लालघाटी 26

303 अयोध्या नगर से रंगमहल 08

304 नादरा से नीलबड़ 12

306  एम्स से लालघाटी 12

307  रानी कमलापति से ओरिएंटल कॉलेज 09
309 अर्चना होम्स से लांबाखेड़ा 08

311 नरियलखेड़ा से एलएनसीटी कॉलेज 02

106 राजा भोज एयरपोर्ट से मिसरोद 02

402 कजलीखेड़ा से आईएसबीटी 10

403 सूखी सेवनिया से नेहरू नगर 04

404 मुबारकपुर चौराहा से कटारा हिल्स 15

406 चिरायु हॉस्पिटल से सेम कॉलेज 10

413 सैर सपाटा से ट्रांसपोर्ट नगर 18

Raksha Bandhan Free Bus Service, Raksha Bandhan 2023 in hindi, mp news, mp news in hindi, bhopal BCLL Bus Free Service, bhopal nagar nigarm karmchari news,bansal news, BCLL

Bansal News mp news in hindi MP news bcll Raksha Bandhan 2023 in hindi bhopal BCLL Bus Free Service bhopal nagar nigarm karmchari news raksha bandhan free bus service
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें