Advertisment

Raksha Bandhan 2025 Rakhi lucky Colour: आपके भाई के लिए किस रंग की राखी होगी सबसे शुभ, राशिवार राखी के रंग कौन से हैं

Raksha Bandhan 2025 Rakhi lucky Colour dhanu makar kumbh meen : आपके भाई के लिए किस रंग की राखी होगी सबसे शुभ, राशिवार राखी के रंग कौन से हैं raksha-bandhan-2025-rakhi-lucky-colour-dhanu makar kumbh meen rashi ke liye rakhi-shubh-ashubh-rang-astrology-jyotish-upay-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Raksh-Bandhan-2025-Rakhi-Lucky-Colour

Raksh-Bandhan-2025-Rakhi-Lucky-Colour

Raksha Bandhan 2025 Rakhi lucky Colour Astrology: रक्षाबंधन को बस दो दिन बचे हैं। इस इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनों ने राखी के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

Advertisment

अगर आप भी आपके द्वारा बांधी जाने वाली राखी को भाई का गुड लक (Good Luck) बनाना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार आपके भाई के लिए कौन सी राशि सबसे शुभ होगी।

पुराने जमाने में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) पर धागा बांधने की प्रथा प्रचलित थी। हालांकि फैशन के इस दौर में राखियों की डिजाइनों (Rakhi Design) में भी बदलाव आ गया है।

अगर आप भी एक रक्षासूत्र से माध्यम से अपने भाई की किस्मत को जोड़ना चाहते हैं तो पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं कि भाइयों की राखी के राशिवार लकी रंग कौन से हैं। रक्षा बंधन 2025 – राशि के अनुसार भाई के लिए लकी राखी ....

Advertisment

मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशियों के भाई का लकी कलर

1-मेष राशि लकी राखी रंग (Mesh Rashi Lucky Rakhi Colour)

मेष राशि वालों का राशि स्वामी मंगल (Mangal) होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है।

लाल रंग उनके जीवन में एनर्जी देकर उत्साह में वृद्धि करता है।

2-वृष राशि लकी राखी रंग

वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र (Shukra) होता है। शुक्र का रंग नीला होता है। इसलिए नीले रंग की राखी बांधना शुभ चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में शुक्र का प्रभाव बढ़ जाता।

ऐसा करने से आपके भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

3-मिथुन राशि लकी राखी रंग

मिथुन (Mithun) राशि की स्वामी बुध होता है और बुध ग्रह का रंग हरा है। यही कारण है कि मिथुन राशि वालों को हरे रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है।

Advertisment

यह रंग भाई के जीवन में उन्नति और दीर्घायु दिलाएगा।

4- कर्क राशि लकी राखी रंग

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है। चूंकि चंद्रमा का रंग सफेद होता है। इसलिए इस राशि के जातकों के भाइयों को सफेद या चांदी के रंग की राखी पहननी चाहिए।

ऐसा करने से आपके भाई के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा।

सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक राशियों के भाई का लकी कलर – Raksha Bandhan 2025 Rakhi lucky Colour:

5- सिंह राशि लकी राखी रंग

सिंह राशि का स्वामी सूर्य (Surya) होता है। चूंकि सूर्य का रंग लाल पीला होता है इसलिए इस राशि के भाइयों को लाल-पीले रंग की राखी (Color of Rakhi 2025) बांधनी जानी चाहिए। यह उनके जीवन में शुभता लाएगा।

Advertisment

6- कन्या राशि लकी राखी रंग

कन्या राशि का स्वामी बुध (Budh) होता है। इस ग्रह का रंग हरा होता है। यही कारण है इस राशि के भाइयों को भी हरे रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है।

7- तुला राशि लकी राखी रंग

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र (Shukra) होता है। शुक्र राशि का रंग नीला और सफेद होता है। यही कारण है कि तुला राशि के जातकों को नीले या सफेद रंग की राखी बांधना सौभाग्यदायक माना जाता है।

8- वृश्चिक राशि लकी राखी रंग

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल का रंग लाल होता है। यही कारण है कि वृश्चिक राशि के भाइयों को लाल रंग की राखी बांधना सौभाग्यकारी माना जाता है।

धनु, मकर, कुम्भ , मीन राशियों के भाई का लकी कलर – Raksha Bandhan 2023 Rakhi lucky Colour:

9- धनु राशि लकी राखी रंग

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति यानी गुरु है। गुरु का रंग पीला होता है इसलिए इस राशि के जातकों को पीले रंग की राखी बांधना शुभ माना जाता है।

10- मकर राशि लकी राखी रंग

मकर राशि के स्वामी शनि होता है। शनि का रंग काला और गहरा नीला होता है। इसलिए इस राशि के जातकों को गहरे नीले रंग की राखी बांधने से विशेष लाभ मिलता है।

11-कुंभ राशि लकी राखी रंग

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव (Shani Dev) ही हैं। शनिदेव का रंग नीला है। इसलिए इन राशि के भाइयों को भी नीले रंग की राखी बांधकर उनकी बहने भाई की किस्मत खोल सकती हैं।

12- मीन राशि लकी राखी रंग

मीन राशि का स्वामी गुरू (Guru) है। अत: इस राशि के जातकों को चमकीले लाल, पीला या नारंगी रंग की राखी बांधने से लाभ फल मिलता है।

रक्षाबंधन पर राहुकाल (Raksha Bandhan Rahu kal) 

रक्षाबंधन के दिन शनिवार 9 अगस्त को राहुकाल सुबह 09:07 से शुरू होगा जो करीब 1 घंटा 40 मिनट तक रहेगा। इसकी समाप्ति सुबह 10:47 पर होगी।

8 या 9 अगस्त कब मनाई जाएगा रक्षाबंधन(Rakhi kab Hai) 

हिन्दू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की देर रात 1:24 पर ही आ जाएगी। यानी पूर्णिमा तिथि सूर्योदय में आने के कारण रक्षाबंधन 9 अगस्त को ही मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:

 Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के बाद कब उतारनी चाहिए राखी, खंडित राखी का क्या करना चाहिए, जानें राखी उतारने के नियम

hindi news jyotish upay astrology news Rakhi lucky Colour Raksha Bandhan 2025 rashivar rakhi ke shubh ashubh rang
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें