Advertisment

Raksha Bandhan 2023: आपके भाई के लिए क्या है राखी का शुभ रंग, ज्योतिष के अनुसार जान लें लकी कलर

Raksha Bandhan 2023 इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिष के अनुसार आपके भाई के लिए कौन सी राशि शुभ होगी

author-image
Preeti Dwivedi
Raksha Bandhan 2023: आपके भाई के लिए क्या है राखी का शुभ रंग, ज्योतिष के अनुसार जान लें लकी कलर

नई दिल्ली। Raksha Bandhan 2023 Rakhi lucky Colour: इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा. बहनें इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू कर देती हैं. अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी राखी भाई का गुड लक (Good Luck) बने तो हम आपको बताने जा रहे हैं ज्योतिष के अनुसार आपके भाई के लिए कौन सी राशि शुभ होगी. जानते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार.

Advertisment

Bageshwar Dham: किस कामना को लेकर PM Modi के भाई पहुंचे हैं बागेश्वर धाम, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से करेंगे मुलाकात

पुराने जमाने में रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan 2023 ) पर धागा बांधने की प्रथा थी। फैशन के इस दौर में राखियों की डिजाइनों (Rakhi Design) में भी बदलाव आया। अगर आप अपने भाई की किस्मत को भी राखी के साथ जोड़ना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। Raksha Bandhan 2023 पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार Color of Rakhi 2023 इस वर्ष भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा। आइए हम बताते हैं भाइयों की राखी के राशिवार लकी रंग.

रक्षा बंधन 2023 - राशिवार राखी का लकी कलर

मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशियों के भाई का लकी कलर - Raksha Bandhan 2023 Rakhi lucky Colour:

Advertisment

1-मेष राशि -

मेष राशि का स्वामी मंगल (Mangal) होने के कारण इस राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा। ये रंग उनके जीवन में एनर्जी देकर उत्साह में वृद्धि करेगा।

2-वृष राशि -

वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र (Shukra) है। फलस्वरूप इन्हें नीले रंग की राखी बांधना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र का प्रभाव बढ़ जाएगा। भाई के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

3-मिथुन राशि -

बुध ग्रह का रंग हरा है। मिथुन (Mithun) राशि की स्वामी बुध ग्रह होने के कारण इन्हें हरे रंग की राखी बांधना शुभ होगा। यह रंग भाई के जीवन में उन्नति और दीर्घायु दिलाएगा।

Advertisment

4- कर्क राशि -

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। मंगल का रंग सफेद है। इन्हें सफेद या चांदी के रंग की राखी पहननी चाहिए। यह उपाय उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा।

सिंह, कन्या, तुला वृश्चिक राशियों के भाई का लकी कलर - Raksha Bandhan 2023 Rakhi lucky Colour:

5- सिंह राशि -

सिंह राशि का स्वामी सूर्य (Surya) होने के कारण इस राशि के भाइयों को Color of Rakhi 2023 लाल-पीले रंग की राखी बांधी जानी चाहिए। यह उनके जीवन में शुभता लाएगा।

Advertisment

6- कन्या राशि –

कन्या राशि का स्वामी बुध (Budh) ग्रह होने के कारण इस राशि के भाइयों को भी हरे रंग की राखी बांधना शुभ होगा।

 7- तुला राशि -

तुला राशि का स्वामी शुक्र (Shukra) ग्रह है, इस राशि के जातकों को नीले या सफेद रंग की राखी बांधना सौभाग्यदायक होगा।

8- वृश्चिक राशि -

वृश्चिक राशि के जातकों को इस राखी पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधना सौभाग्यकारी होगा।

धनु, मकर, कुम्भ , मीन राशियों के भाई का लकी कलर - Raksha Bandhan 2023 Rakhi lucky Colour:

9- धनु राशि -

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति होने के कारण इस राशि के जातकों को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधना शुभकारक है।

10- मकर राशि -

मकर राशि के स्वामी शनि होने के कारण इस राशि के जातकों को गहरे नीले रंग की राखी बांधने से विशेष लाभ मिलेगा।

11-कुंभ राशि -

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव (Shani Dev) ही हैं। शनिदेव का रंग नीला है। अत:इस राशि के जातकों को भी नीले रंग की राखी बांधकर उनकी बहने भाई की किस्मत खोल सकती हैं।

12- मीन राशि -

मीन राशि का स्वामी गुरू (Guru) है। अत: इस राशि के जातकों को चमकीले लाल, पीला या नारंगी रंग की राखी बांधने से लाभ होगा।

Mangal Gochar 2023: सूर्य की राशि में इस दिन हो रहा है मंगल का गोचर, इनकी किस्मत मारेगी उछाल

Raksha Bandhan 2023,  Rakhi lucky Colour, rakhi ka kismat connection, astrology, jyotish

Astrology jyotish raksha bandhan 2023 rakhi ka kismat connection Rakhi lucky Colour
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें