Advertisment

Raksha Bandhan 2023: मां लक्ष्मी ने राजा बलि को क्यों बनाया था अपना भाई, जानें रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाएं

Raksha Bandhan 2023: मां लक्ष्मी ने राजा बलि को क्यों बनाया था अपना भाई, जानें रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाएं

author-image
Preeti Dwivedi
Raksha Bandhan 2023: कैसे हुई रक्षाबंधन की शुरूआत, इन ग्रंथों में है वर्णित

नई दिल्ली। Raksha Bandhan 2023: हिन्दु कैलेंडर के अनुसार सावन माह की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेगीं। ये तो सभी जानते हैं। लेकिन आपको पता है कि ये रक्षा बंधन इस दिन ही क्यों मनाते हैं। यदि नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं। दरअसल इस दिन मां लक्ष्मी ने राजा बली को अपना धर्म भाई बनाया था। पर उन्होंने ऐसा क्यो किया था ये हम आपको बताते हैं।

Advertisment

जानिए क्या है रक्षाबंधन के पीछे की कहानी

ऐसे में ये सवाल कई लोगों के मन में उठता है कि आखिर रक्षाबंधन पर्व के पीछे की कहानी क्या है और यह कब शुरु हुआ। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार यूं तो रक्षाबंधन पर्व को लेकर कई कथाएं समाने आती हैं, लेकिन इसका मुख्य पौराणिक कथा माता लक्ष्मी से जुड़ी हुई है, जिसके चलते आज भी रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है।

पंडित सनतकुमार खम्परिया के अनुसार वृत्तासुर से युद्ध करते समय जाने से पहले इंद्र को उनकी पत्नि शची ने रक्षा सूत्र बांधा था। इसके बाद से ही रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाने लगा। लेकिन इस त्यौहार की खास बात भाई बहन के रक्षासूत्र से जुड़ी हुई है। ऐसे में रक्षाबंधन त्यौहार तब बना, जब इस सूत्र से देवी माता लक्ष्मी का नाता जुड़ा।

दरअसल स्कंद पुराण, पद्मपुराण और श्रीमद्भागवत पुराण मुताबिक जब भगवान विष्णु के प्रथम अवतार वामन ने महाराज बली से ढ़ाई पग भूमि मांगने के बाद बलि को पाताललोक का राजा बना दिया, मौका देख राजा बलि ने भगवान से एक वरदान मांग लिया, जिसके अनुसार भगवान को रात-दिन उनके सामने रहने का वचन देना पड़ा।

Advertisment

और ऐसे बचाया मां लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को

वामनावतार के बाद दरअसल भगवन विष्णु को देवी लक्ष्मी के पास पुन: वापस जाना था। लेकिन इस वरदान ने भगवान विष्णु को रोक दिया और वे वहीं रसातल में बलि की सेवा में करने लगे। जब इस बारे में पता चला तो मां लक्ष्मी चिंतित हो गई। मां की इस स्थिति को देख नारदजी ने मां लक्ष्मी को उपाय बताया। जिसके अनुसार उन्होंने राजा बलि को उनका भाई बनाकर अपनी रक्षा का वचन मांगने की सलाह दी। तब मां लक्ष्मी ने साधारण महिला का रूप धारण किया।

रोते हुए राजा बलि के दरबार में पहुंची तो उन्होंने मां से उनके रोने का कारण पूछा। मां ने कहा कि मेरा कोई भाई है। मैं क्या करूं महाराज। उनकी व्यथा सुनकर राजा बलि ने उन्हें अपनी धर्म बहन बनाने का प्रस्ताव रखा। साधारण महिला के रूप में आईं मां लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधा और वचन लिया कि वह उन्हें दक्षिणा भी देंगे। राजा बालि ने उन्हें ये वचन दे दिया।

वचन मिलते ही माता लक्ष्मी ने असली रूप में आ गईं। वे बोलीं कि यदि आपने मुझे अपनी बहन माना है तो दक्षिणा के रूप में आप मुझे मेरे पति को लौटा दें। जिस पर अपने वचन का पालन करते हुए राजा बलि ने मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु को लौटा दिया।

Advertisment

इस प्रकार राजा बलि को अपना भाई बनाने के बाद मां लक्ष्मी श्रीहरि को वचन से मुक्त करा कर साथ ले गई। मान्यता के अनुसार यह घटना श्रावण मास की पूर्णिमा को घटी थी। तभी से इस दिन रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) मनाया जाने लगा।

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन पांच देवताओं को बांधे राखी, जीवन भर करेंगे रक्षा

29 August History: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म आज, जानिए क्या है आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

Biggest Rakhi Of World: इंदौर के इस मंदिर को बंधेगी विश्व की सबसे बड़ी राखी, 36/24 इंच की होगी ये राखी

raksha bandhan 2023, raksha bandhan 2023 in hindi, raksha bandhan 2023 pauranik katha, maa laxmi

maa laxmi raksha bandhan 2023 Raksha Bandhan 2023 in hindi raksha bandhan 2023 pauranik katha
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें