Advertisment

Raksha Bandhan 2023: बाबा महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग, खजराना मंदिर में चढ़ेगी चंद्रयान 3 थीम की राखी

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग, खजराना मंदिर में चढ़ेगी चंद्रयान 3 थीम की सबसे बड़ी राखी

author-image
Preeti Dwivedi
Raksha Bandhan 2023: बाबा महाकाल को लगेगा सवा लाख लड्डुओं का भोग, खजराना मंदिर में चढ़ेगी चंद्रयान 3 थीम की राखी

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन को दो दिन बचे हैं। ऐसे में घरों में बहनों की तैयारी हो गई है तो वहीं अब मंदिरों में भी तैयाारियां शुरू हो गई हैं। उज्जैन महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। तो वहीं खजराना स्थित गणेश मंदिर में भगवान श्रीगणेश को सबसे बड़ी राखी चढ़ाई जाएगी।

Advertisment

महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग

उज्जैन में बाबा महाकाल को रक्षाबंधन पर सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगेगा। आपको बता दें सदियों से बाबा महाकाल को रक्षाबंधन के दिन महाभोग लगाने की परंपरा चली आ रही है। महाकाल मंदिर में रक्षा बंधन का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाएगाा।

महाकाल मंदिर में राखी के त्योहार पर बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग अर्पण करने की परंपरा है। सवा लाख लड्डुओं का भोग मंदिर के अभिषेक स्थल पर लाया जाता है। यही कारण है कि यहां पुजारी स्वयं लड्डू का प्रसाद बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

महाकाल को राखी बांधकर होगी रक्षाबंधन की शुरूआत

परंपरानुसार हर त्योहार की शुरुआत भगवान महाकाल के दरबार से ही होती है। इसी परंपरा का निर्वाहन भस्म आरती के दौरान महाकाल को राखी बांधकर किया जाता है।राखी बांधने के पूर्व नंदी हॉल और गर्भगृह में फूलों से आकर्षक शृंगार किया जाता है।

Advertisment

इसके बाद सवा लाख लड्डुओं का महाभोग भी बाबा को अर्पण किया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है कि सबसे पहले हर त्योहार बाबा महाकाल के मंदिर से ही प्रारंभ किया जाता है। महाकाल मंदिर के यश गुरु ने बताया कि हर पर्व बाबा महाकाल के दरबाद में सबसे प्रथम मनाया जाता है।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में चढ़ेगी सबसे बड़ी राखी

इंदौर के खजराना मंदिर में भगवान श्री गणेश को सबसे बड़ी राखी बांधी जाएगी। आपको बता दें यहां का पालरेचा परिवार बीते 20 सालों से भगवान को सबसे बड़ी राखी चढ़ाते आ रहे हैं। इस बार भी ये परंपरा उनके द्वारा निभाई जाएगी।

इस बार की थीम चंद्रयान 3

आपको बता दें हर बार राखी के लिए थीम डिसाइड की जाती है। इस बार की राखी की थीम चंद्रयान 3 पर आधारित है। राखी में चंद्रयान-3 के साथ ही संसद भवन की नई इमारत को दर्शाया गया है।

Advertisment

Raksha Bandhan 2023, Baba Mahakal 1.25 lakh laddus Bhog, biggest rakhi of Chandrayaan 3 theme in Khajrana temple, news in hindi, Ujjain Mahakal Raksha bandhan 2023

news in hindi raksha bandhan 2023 Baba Mahakal 1.25 lakh laddus Bhog biggest rakhi of Chandrayaan 3 theme in Khajrana temple Ujjain Mahakal Raksha bandhan 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें