Advertisment

UP News: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल, पुलिस ने घर में किया नजरबंद

Rajput Karni Sena: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल, पुलिस ने घर में किया नजरबंद। लेकिन शासन ने प्रदर्शन के लिए साफ मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उनके ही घर में नजर बंद कर रखा है।

author-image
Bansal news
Rajput Karni Sena State President Controversy

हाइलाइट्स 

  • राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष घर में हुए नजरबंद।
  • विरोध प्रदर्शन के लिए UP पुलिस ने मना किया।
  • महाराणा सांगा पर विवादित बयान के खिलाफ होना था विरोध प्रदर्शन।
Advertisment

Rajput Karni Sena State President Controversy: राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह दुर्गादास राठौड़ द्वारा उनके घर में ही नजर बंद कर लिया गया है। करणी सेना आज विरोध प्रदर्शन करने वाली थी। लेकिन शासन ने प्रदर्शन के लिए साफ मना कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ दिन पहले विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद लखनऊ में बवाल मच गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें उनके ही घर में नजर बंद कर रखा है।

विरोध प्रदर्शन के लिए आज 10 बजे का समय दिया गया था। इसमें हजारों की संख्या में भारी भीड़ इकठ्ठा होने वाली थी। पुलिस कल रात से ही प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह दुर्गादास राठौड़ के घर के बाहर मुस्तैद हो गई थी।

क्या था मामला?

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह दुर्गादास राठौड़ ने कहा था अगर पुलिस और प्रशासन ने दस दिनों के भीतर आरोपियों के मकान नहीं तोड़े, तो करणी सेना के सैनिक खुद उन मकानों को तोड़ देंगे। जहां भी देशद्रोही दिखाई दें, उन्हें मारने में कोई देर न करें और अगर जरूरत पड़े तो उनका सर कलम करके ले आओ। इस बयान से पूरे क्षेत्र में विवाद बढ़ गया।

Advertisment

अब क्या हो रहा है? 

publive-image

श्री राजपूत करणी सेना की प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में आज एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाना था। जिसमें हजारों की संख्या में लोग एकत्र होने वाले थे। लेकिन, प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। दुर्गेश सिंह और उनके समर्थक अपने प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस ने कल रात से ही उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। अब, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह को उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है, जिससे प्रदर्शन नहीं हो सका।

विरोध प्रदर्शन का कारण

इस विवाद का मुख्य कारण महाराणा सांगा पर समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी थी, जिसके बाद पूरे देश में राजपूत समाज के लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राजपूत करणी सेना ने भी विरोध जताया था और इसका असर अब लखनऊ सहित कई अन्य क्षेत्रों में देखा जा रहा है।

Advertisment

UP: योगी सरकार से नाराज बीजेपी विधायक नंगे पैर भोपाल में MP की पूर्व सीएम उमा भारती से मिले, जानें फिर क्या हुआ

युपी के लोनी बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भोपाल पहुंचे।

UP government BJP MLA Conflict:  उत्तरप्रदेश की योगी सरकार से नाराज बीजेपी विधायक नंगे पैर बुधवार, 9 अप्रैल को भोपाल में पूर्व सीएम साध्वी उमा भारती से मिलने पहुंचे। जहां बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी विधानसभा में 20 दिन पहले हुई घटना पर चर्चा की। पूर्व सीएम उमा भारती ने विधायक को मनाया और किसी भी तरह के विरोध से रोका दिया। पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Rajput Karni Sena
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें