Advertisment

किसानों का विरोध: राजनांदगांव में 20 दिन बाद भी नहीं मिला धान का पैसा, अब पंचायत चुनाव का बहिष्‍कार करेंगे किसान

CG Kisan Boycott Panchayat Election: राजनांदगांव में 20 दिन बाद भी नहीं मिला धान का पैसा, अब पंचायत चुनाव का बहिष्‍कार करेंगे किसान,

author-image
Sanjeet Kumar
CG Kisan Boycott Panchayat Election

CG Kisan Boycott Panchayat Election

CG Kisan Boycott Panchayat Election: छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के किसानों ने धान खरीदी केंद्र (सोसाइटी) में धान बेची थी। बेचे गए धान का भुगतान अभी तक नहीं मिला है। इसके विरोध में किसानों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। किसानों ने जिला प्रशासन (CG Kisan Boycott Panchayat Election) को चेतावनी दी है कि यदि उन्हें धान का पूरा भुगतान चुनाव से पहले नहीं मिलता है, तो वे पंचायत चुनाव में वोट नहीं डालेंगे। इस मुद्दे पर किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया है।

Advertisment

किसानों ने कलेक्‍टर राजनांदगांव (CG Kisan Boycott Panchayat Election) को ज्ञापन में बताया कि उन्‍होंने 19 से 31 जनवरी 2025 के बीच धान फसल समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन केंद्रों पर बेची थी। उक्‍त फसल का भुगतान उनको अब तक नहीं हुआ है। जबकि अन्‍य किसानों को यह राशि मिल गई है। इस पर किसानों ने समर्थन मूल्‍य पर बेची गई धान की उपज का भुगतान और अंतर की राशि का भुगतान समय पर किए जाने की मांग की है।

72 घंटे का वादा अधूरा

Rajnandgaon Kharidi Kendra

किसानों ने आरोप लगाया कि छत्‍तीसगढ़ (CG Kisan Boycott Panchayat Election) सरकार ने उपार्जन केंद्रों में धान बेचने के बाद किसानों को उनके खाते में 72 घंटे के अंदर भुगतान किए जाने की बात कही थी, लेकिन किसानों को लगभग 15 से 20 दिन हो रहे हैं, लेकिन उनके खाते में समर्थन मूल्य पर बेची धान की राशि नहीं आई। इससे किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्‍हें अन्‍य जगहों से खर्च के लिए ब्‍याज से रुपए लेना पड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Khaas Mulakat: पैरेंट्स, अपना शहर, महाकुंभ और एक्टिंग को लेकर क्या बोले Vidyut Jamwal?

Advertisment

किसानों ने जताया आक्रोश

जिला किसान संघ अध्यक्ष सुदेश टीकम के साथ जिले के किसान (CG Kisan Boycott Panchayat Election) बड़ी संख्‍या में कलेक्‍ट्रेट पहुंचे। जहां कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया कि उन्हें धान का भुगतान नहीं मिला है। वे पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका ने भी किसानों के साथ तहसील में कलेक्‍टर के नाम ज्ञापन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ के नए मेयर्स की संपत्ति: जनता ने चुना बेदाग महापौर, BJP के 10 में से एक पर केस, 9 बेदाग जीते, 5 करोड़पति भी

Rajnandgaon Purchased Paddy Kisan Boycott Panchayat Election paddy purchase payment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें