Advertisment

Rajiv Kapoor Passes Away: राम तेरी गंगा मैली के हीरो राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

राम तेरी गंगा मैली के हीरो राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

author-image
Bansal news
Rajiv Kapoor Passes Away: राम तेरी गंगा मैली के हीरो राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन

imagesource-@taran_adarsh

मुंबई। गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता राज कपूर के बेटे एवं अभिनेता-निर्देशक राजीव कपूर (Brother of Rishi Kapoor Died)आज निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव को हार्ट अटैक आया था, जिसके तुरंत बाद उनके बड़े भाई रणधीर कपूर उन्हें चेम्बूर के इनलाक्स हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

https://twitter.com/ani_digital/status/1359066131445608451

रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने मौत की जानकारी दी

ऋषि कपूर (Brother of Rishi Kapoor Died)की पत्नी नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की। नीतू सिंह ने अपने देवर की तस्वीर के बगल में लिखा ‘‘आत्मा को शांति मिले।’’ फिलहाल राजीव कपूर के निधन के कारण पर कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने फिल्मों में अपनी शुरुआत 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मिली। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। राजीव कपूर ने ‘आसमान’, ‘लवर ब्वॉय’, ‘जबर्दस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’आदी फिल्मों में भी अभिनय किया।

हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म ‘जिम्मेदार’ थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया। वह फिल्म हिना के निर्माता थे, जिसका निर्देशन उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया था और अभिनय किया था ऋषि कपूर ने। राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे।

Bansal News Instagram twitter bollywood movie Bollywood Actor Rishi Kapoor Brother of Rishi Kapoor Died kapoor family kareena kapoor karishma kapoor mumabi news nitu kapoor rajiv kapoor Rajiv Kapoor Passes Away rajivkapoor ram teri ganga maili randhir kapoor ritu nanda
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें