Advertisment

Rajiv Gandhi Jayanti: राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पीएम, राहुल समेत अन्य नेताओं ने किया याद

author-image
Bansal News
Rajiv Gandhi Jayanti: राजीव गांधी की जयंती के मौके पर पीएम, राहुल समेत अन्य नेताओं ने किया याद

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ''हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।''

Advertisment

https://twitter.com/narendramodi/status/1428545572076625925

राहुल गांधी ने धर्मनिरपेक्ष भारत के संदर्भ में अपने पिता के एक कथन को याद करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया, 'धर्मनिरपेक्ष भारत इकलौता ऐसा देश है जिसका अस्तित्व बना रह सकता है।'' उन्होंने वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किये।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राजीव जी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत को एक आकार दिया, जिन्होंने जीवन के हर क्षेत्र को छुआ जिससे सपने हकीकत में बदले, जिन्होंने नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों और गरीबों को सशक्त बनाया।'

https://twitter.com/rssurjewala/status/1428554843346456576

कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।

Advertisment
rahul gandhi sonia gandhi Rajiv Gandhi Miscellenous India News Miscellenous India News in Hindi rajiv gandhi birth anniversary Rajiv Gandhi Jayanti 2021
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें