Advertisment

MP NEWS: 'स्वयं के व्यय से और अपनी मनचाही जगह पर..’ वॉट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला डॉक्टर सस्पेंड

Rajgarh Doctor Status Dispute: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में महिला डॉक्टर डॉ. आकांक्षा सिंह के व्हाट्सएप स्टेटस में आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। हालांकि, डॉ. सिंह ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके स्टेटस से यह स्पष्ट था कि यह ट्रांसफर के आदेशों पर तीखी टिप्पणी थी।

author-image
Vikram Jain
Rajgarh WhatsApp status comment controversy Dr Akanksha Singh suspended

Rajgarh WhatsApp status comment controversy Dr Akanksha Singh suspended

हाइलाइट्स

  • राजगढ़ में डॉ. आकांक्षा सिंह निलंबित।
  • व्हाट्सएप स्टेटस बना निलंबन का कारण।
  • ट्रांसफर के आदेशों को लेकर की तीखी टिप्पणी।
Advertisment

Rajgarh Doctor Status Dispute: मध्य प्रदेश में जारी ट्रांसफर का दौर बीच राजगढ़ जिले में एक महिला डॉक्टर के व्हाट्सएप स्टेटस ने स्वास्थ्य विभाग में हलचल मचा दी है। डॉ. आकांक्षा सिंह ने अपने स्टेटस में आपत्तिजनक टिप्पणी की, इस स्टेट्स जैसे ही वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई विभाग में हड़कंप मच गया है।

स्टेटस बना महिला डॉक्टर के निलंबन का कारण

राजगढ़ में शासकीय चिकित्सक डॉ. आकांक्षा सिंह को सोशल मीडिया पर अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी करना भारी पड़ गया। व्हाट्सएप स्टेटस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने डॉ. आकांक्षा सिंह को निलंबित कर दिया है।

नीमच हुआ है डॉ. आकांक्षा सिंह का ट्रांसफर

डॉ. आकांक्षा सिंह का कुछ ही दिन पहले राजगढ़ से नीमच ट्रांसफर हुआ है, वह राजगढ़ जिला अस्पताल में लंबे समय तक पदस्थ रहीं हैं, ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने अपने वॉट्सएप पर स्टेट्स लगाया था। इस स्टेटस पर अनर्गल शब्दों का प्रयोग इस्तेमाल किया है। हालांकि, उन्होंने इस स्टेट्स किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों से यह स्पष्ट था कि यह ट्रांसफर के आदेशों पर तीखी टिप्पणी थी।

Advertisment

जाने स्टेट्स में क्या लिखा…

जानकारी के अनुसार डॉ. आकांक्षा सिंह ने 27 मई को विवादित स्टेट्स लगाया था। उन्होंने अपने वॉट्सएप स्टेट्स पर लिखा कि 'याद रहे स्वयं के व्यय पर और अपनी मनचाही जगह पर… पीछा छूटा... अपना तो…नोट: लेटर हेड पर जिन आदरणीय ने उछल-उछलकर लिख कर दिया था कि हमारा ट्रांसफर कर दिया जाए, वह अपनी एप्लीकेशन डस्टबिन से उठा लें, वह वहीं पड़ी है अब तक।

ये खबर भी पढ़ें...Animal Cruelty: बेजुबान के साथ हैवानियत, डंडे से पीट-पीटकर स्ट्रीट डॉग की हत्या, बोरी में भरकर लगाई आग, FIR दर्ज

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने की कार्रवाई

अब मामले में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने डॉ. आकांक्षा सिंह के इस आचरण को शासकीय सेवकों के पदेय दायित्वों के विरोध में पाया और मप्र सिविल सेवा नियम-1966 के नियम-3 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह घटना सोशल मीडिया के प्रभाव और शासकीय कर्मचारियों की जिम्मेदारियों पर एक महत्वपूर्ण सवाल उठाती है।

Advertisment
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP के ऊर्जा मंत्री का अनोखा संकल्प: न घर में न कार में, कहीं भी नहीं चलाएंगे AC, अब पंखे में सोएंगे प्रद्युम्न सिंह तोमर

publive-image

Minister Pradyuman Singh Tomar Resolution: जहां एक ओर देशभर में गर्मी चरम पर है, वहीं मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक ऐसा फैसला लिया है, जो उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है। उन्होंने संकल्प लिया है कि जून में महीने भर वे एयर कंडीशनर (AC) का बिल्कुल उपयोग नहीं करेंगे। इस दौरान वे पार्क में पंखे के नीचे सोएंगे। मंत्री ने अपने इस निर्णय के पीछे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत अभियान का हवाला दिया है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Advertisment
whatsapp status Rajgarh WhatsApp status controversy Rajgarh transfer controversy Rajgarh News Rajgarh Dr. Akanksha Singh suspended Rajgarh District Hospital Neemuch News MP news Indecent comment Health Department action Dr. Akanksha Singh controversy bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें