Advertisment

Rajgarh News: टापू पर चरा रहे थे मवेशी अचानक बढ़ गया पानी, पुलिस ने इस तरकीब से बचाई दोनों की जान

author-image
Bansal News
Rajgarh News: टापू पर चरा रहे थे मवेशी अचानक बढ़ गया पानी, पुलिस ने इस तरकीब से बचाई दोनों की जान

राजगढ़। प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जिलों की नदियां उफान के निशान के करीब हैं। राजगढ़ में एक टापू पर मवेशी चराते हुए दो लोग पानी में फंस गए थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद बड़े ध्यान से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। रात के अंधेरे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन करके दोनों को बचा लिया गया है। दोनों लोग टापू पर मवेशी चराने गए थे। इसी दौरान अचानक पानी बढ़ गया। देखते ही देखते वहां पानी ने टापू को घेर लिया। मामला जिले के खुजनेर थाने में आने वाले देहरी कराड का बताया जा रहा है। यहां शनिवार को नेवज नदी के बीच बने टापू पर दो लोग शिवनारायण व शंभू मवेशी चराने के लिए गए थे। दोनों टापू के पास लगे गांव के निवासी हैं।

Advertisment

अचानक बढ़ा नदी का जलस्तर

शनिवार को जब दोनों नेवज नदी पर बने टापू पर मवेशी चरा रहे थे तभी अचानक नदी का पानी बढ़ गया। जल्दी ही नदी का बहाव तेज हो गया और जलस्तर बढ़ गया। अचानक पानी बढ़ने के कारण दोनों ग्रामीण टापू पर ही फंस गए। दोनों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी खुजनेर पुलिस को दी। पुलिस ने प्रशासन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद राजगढ़ से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर बलराम पाटीदार एवं रंजीत सिंह भिलाला अपनी 8 सदस्यीय टीम को लेकर शनिवार की रात अंधेरे में ही नेवज नदी के पास पहुंच गए। रात के अंधेरे में ही रेस्क्यू शुरू किया गया। टीम की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अब दोनों अपने घर पहुंच चुके हैं।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज rescue operation Rajgarh Pradesh Breaking Hindi MPCG Trending news MP Samachar in Hindi MP reaking News In Hindi Today MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya pradesh Chhattisgarh Breaking news Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP flood
Advertisment
चैनल से जुड़ें