Advertisment

राजगढ़ में ससुराल वालों की क्रूरता: चरित्र पर शक, बहू को नग्न करके पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च, लोहे से जलाया

Rajgarh Domestic Violence Case: राजगढ़ में एक महिला के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी गईं। ससुराल वालों ने चरित्र पर शक होने पर उसके साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उसे बांध के पास फेंक दिया।

author-image
Rahul Garhwal
Rajgarh Domestic Violence Case woman assaulted by in laws

रिपोर्ट - पंकज शर्मा

Rajgarh Domestic Violence Case: राजगढ़ में एक महिला के साथ बर्बरता की गई। चरित्र पर शक होने पर ससुराल वालों ने बहू को नग्न करके पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दी और उसके शरीर को गर्म लोहे से कई जगह दागा गया। दरिंदगी के बाद बेसुध महिला को गोपीसागर डैम के पास फेंक दिया गया। ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Advertisment

13 दिसंबर की रात की घटना, अब आई सामने

पीड़ित महिला ने बताया घटना 13 दिसंबर की रात की है। पीड़िता घर पर लिखाई-पढ़ाई कर रही थी, तभी रोहित रूहेला नाम का व्यक्ति भाप की मशीन मांगने के बहाने घर आया। महिला ने मशीन देने के लिए हामी भरी, लेकिन जैसे ही वो मशीन लेने अंदर गई, रोहित कमरे में घुस आया और उसे जमीन पर गिराकर छेड़छाड़ करने लगा।

महिला की जेठानी ने लगाया आरोप

महिला ने बताया कि रोहित ने लाइट बंद करके उशके साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी जेठानी वहां आ गई और उसने गेट खटखटाया। आरोपी मौके से भाग गया। जेठानी ने पीड़ित महिला पर चरित्रहीन होने के आरोप लगाए।

पति, सास-ससुर ने की मारपीट

 Rajgarh woman assault

पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना के बाद उसकी जेठानी ने उसे चरित्रहीन बताकर सास-ससुर को बुलाया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे रातभर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। अगले दिन जब पति को ये बात पता चली तो उसने भी मारपीट की। परिवार की इज्जत खराब करने का आरोप लगाया।

Advertisment

प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाली, लोहे से जलाया

महिला ने बताया कि ससुर कहने पर पति ने उसे नग्न करके आंगन में डाल दिया। ससुर ने प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाला और फिर ससुराल वालों ने लोहे के पलटे से जांघ और प्राइवेट पार्ट को जलाया। पीड़िता दर्द से चीखती रही, लेकिन किसी ने उस पर दया नहीं की।

महिला को डैम के पास फेंका

महिला के मुताबिक 14 दिसम्बर को ससुराल वालों ने उसे बाइक पर बैठाकर गुना जिले के गोपीसागर बांध के पास ले जाकर फेंक दिया। वहां से गुजर रहे एक युवक ने महिला को गंभीर हालत में देखा और उसके मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें: इस राज्य की सरकार का जनता का तोहफा: नागरिकों को संजीवनी योजना के तहत मिलेगा मुफ्त इलाज; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Advertisment

ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

घटना के बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर करनवास पुलिस ने सास, ससुर, पति, जेठानी और रोहित रूहेला के खिलाफ घरेलू हिंसा और मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर-मस्जिद विवाद पर जताई चिंता, बोले- ‘हर दिन नया विवाद खड़ा करना उचित नहीं’

Rajgarh woman assaulted Rajgarh me mahila se marpeet in laws beat woman in Rajgarh Domestic violence in Rajgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें