Advertisment

राजीव मसंद को धर्मा कॉर्नरस्टोन का सीओओ नियुक्त किया गया

author-image
Bhasha
राजीव मसंद को धर्मा कॉर्नरस्टोन का सीओओ नियुक्त किया गया

Image Source: @RajeevMasand

मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) प्रख्यात फिल्म समीक्षक राजीव मसंद (Rajeev Masand) को फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) की प्रतिभा प्रबंधन एजेंसी धर्मा कॉर्नरस्टोन (Dharma Cornerstone) का मुख्य संचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Advertisment

जौहर ने पिछले साल दिसंबर में बंटी सजदेह के साथ प्रतिभा प्रबंधन एजेंसी खोलने का फैसला किया था।

सजदेह की प्रतिभा प्रबंधन कंपनी कॉर्नरस्टोन की स्थापना 2008 में हुई थी। कंपनी विराट कोहली Virat Kohli, विनेश फोगाट Dinesh Fogat, के एल राहुल K L Rahul, सानिया मिर्जा Sania Mirza तथा युवराज सिंह Yuvraj Singh जैसे खिलाड़ियों का कामकाज देखती है।

मसंद (41) दो दशक से अधिक समय तक पत्रकार तथा मनोरंजन उद्योग के समीक्षक के तौर पर काम कर चुके हैं।

Advertisment
Rajeev Masand News Rajeev Masand Joins Dharma Cornerstone Rajeev Masand karan johar Entertainment News entertainment Dharma Productions Bansal News Live Tv Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें