Advertisment

Rajasthan SI Bharti Cancel 2021: राजस्थान HC ने SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द की, नई SI भर्ती 2025 में शामिल होंगे 859 पद

Rajasthan SI Bharti Cancel 2021: राजस्थान हाई कोर्ट ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। पेपर लीक और RPSC Scam में शामिल सभी 10 टॉपर इस समय जेल में हैं।

author-image
Shaurya Verma
bihar-election-2025-jaish-e mohammed-terrorists-nepal-border-high-alert hindi news (3)

हाइलाइट्स

  • Rajasthan SI Bharti 2021 रद्द, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
  • RPSC Scam भर्ती के सभी 10 टॉपर जेल में बंद
  • नई SI भर्ती 2025 में शामिल होंगे 859 पद
Advertisment

Rajasthan SI Vacancy 2021 Cancel: राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चार साल से विवादों और जांच में फंसी यह भर्ती आखिरकार रद्द (Cancel) कर दी गई है। हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि 2021 की Rajasthan SI Bharti 2021 अब मान्य नहीं होगी और इस भर्ती को दोबारा आयोजित किया जाएगा।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1960977095229583690

859 पदों पर दोबारा होगी भर्ती

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 कुल 859 पदों के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन इसमें पेपर लीक, डमी उम्मीदवारों की एंट्री और भर्ती माफिया की मिलीभगत जैसे कई गंभीर आरोप लगे। राजस्थान सरकार ने इस पूरे मामले की जांच SOG को सौंपी थी। जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो चुका था और दलालों के जरिए अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया था।

RPSC Scam का बड़ा खुलासा – सभी 10 टॉपर जेल में

इस भर्ती घोटाले ने RPSC Scam का सबसे गंदा चेहरा उजागर कर दिया। राजस्थान पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि इस परीक्षा के सभी 10 टॉपर उम्मीदवार पेपर लीक में शामिल थे और आज जेल में बंद हैं। यह खुलासा राज्य की भर्ती प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। हाई कोर्ट का यह फैसला सीधे-सीधे RPSC के मुंह पर तमाचा माना जा रहा है।

Advertisment

ट्रेनी SI और RPSC अधिकारी भी शामिल

SOG की जांच में 50 से ज्यादा ट्रेनी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार किए गए। यही नहीं, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से जुड़े दो अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया। इससे यह साफ हो गया कि पेपर लीक का खेल केवल अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं था, बल्कि सिस्टम के अंदर बैठे लोग भी इसमें शामिल थे।

अभ्यर्थियों का आंदोलन और विरोध

Rajasthan SI Exam 2021 Cancel की मांग करते हुए अभ्यर्थी पिछले चार साल से आंदोलन कर रहे थे। दिल्ली से लेकर पटना तक, सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। लाखों उम्मीदवारों ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। आखिरकार, हाई कोर्ट का यह आदेश उनके संघर्ष की जीत माना जा रहा है।

ओवरएज उम्मीदवारों को भी मिलेगा मौका

कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी साफ कर दिया है कि 2021 में शामिल हुए ऐसे उम्मीदवार जो अब आयु सीमा पार कर चुके हैं, वे भी नई भर्ती (Rajasthan SI Bharti 2025) में आवेदन कर सकेंगे। यह फैसला अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है।

Advertisment

हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

हाई कोर्ट ने 18 नवंबर 2024 को ही ट्रेनी SI की पासिंग आउट परेड और नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। अब कोर्ट ने साफ कहा है कि यह भर्ती पूरी तरह से भ्रष्ट और फर्जीवाड़े से भरी हुई थी। इसलिए अगली भर्ती परीक्षा में 2021 के 859 पद भी शामिल किए जाएंगे।

क्यों है यह RPSC का सबसे बड़ा घोटाला?

Rajasthan SI Recruitment 2021 में पेपर लीक हुआ था।

50 से ज्यादा ट्रेनी SI गिरफ्तार किए गए।

RPSC के अधिकारी हिरासत में लिए गए।

भर्ती के सभी 10 टॉपर जेल में हैं।

लाखों अभ्यर्थियों का करियर अधर में लटका।

सरकार ने लंबे समय तक कोई फैसला नहीं लिया।

नतीजा

Rajasthan Sub Inspector Bharti 2021 Cancel का यह फैसला छात्रों के लिए राहत, लेकिन सिस्टम के लिए शर्मनाक है। इस भर्ती घोटाले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि  राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता पर बड़ा सवाल है। अब सबकी निगाहें आने वाली Rajasthan SI Bharti 2025 पर टिकी हैं, जिसमें 859 पदों को शामिल किया जाएगा।

Jaish Terrorists Entered Bihar: बिहार में नेपाल बॉर्डर से घुसे 3 जैश आतंकी, पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी 

Advertisment

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य में बड़ा सुरक्षा खतरा मंडराने लगा है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) को मिली अहम खुफिया जानकारी के बाद पूरे बिहार में हाई अलर्ट (High Alert) जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़े तीन आतंकियों ने नेपाल के रास्ते बिहार में एंट्री कर ली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

rajasthan si exam 2021 news rajasthan si bharti 2021 exam rajasthan si bharti 2025 exam cancel rajasthan si recruitment 2021 exam cancel Rajasthan SI Recruitment 2021 Cancelled Rajasthan SI Recruitment 2021 High Court decision Rajasthan SI Recruitment 2021 News Rajasthan SI Vacancy 2021 Cancel Rajasthan Sub Inspector Recruitment 2021 CANCEL
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें