Advertisment

Rajasthan Road Accident : नए वर्ष पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

Rajasthan Road Accident : नए वर्ष पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत Rajasthan Road Accident: Horrific road accident on new year, five killed sm

author-image
Bansal News
Rajasthan Road Accident : नए वर्ष पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में ईंटों से लदे एक ट्रक और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि हादसा शनिवार देर रात रावतसर-सरदारशहर राजमार्ग पर बिसरासर गांव के पास हुआ। पल्लू थाने के प्रभारी गोपी राम ने कहा, ‘‘तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई। घायल को इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है।’’

Advertisment

उन्होंने बताया कि ट्रक पल्लू से सरदारशहर की ओर जा रहा था और कार बिसरासर गांव से राजमार्ग पर आई थी तथा दोनों की टक्कर हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजू मेघवाल, नरेश कुमार, दानाराम, बबलू और मुरली शर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

road accident Rishabh Pant accident Rajasthan Top News Rajasthan Road Accident rajasthan news today rajasthan news live Rajasthan News in Hindi rajasthan news rajasthan live news Rajasthan Latest News rajasthan bus accident rajasthan accident road accidet Rajasthan accident news Rajasthan accident rajasthan news rajasthan live live news rajasthan car accident accident news Accident in Rajasthan accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें