/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/bjp.jpg)
जयपुर. राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार पर संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सचिन पायलट और उनके समर्थकों की वापसी के बाद बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्तव लाने का ऐलान कर दिया है।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि गहलोत सरकार अपने विरोधाभास से गिरेगी। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से सीएम अशोक गहलोत बीजेपी पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस दो खेमों में बंट चुकी है और आपस की अदवात से ही सरकार गिरेगी।
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद ने कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगी दल शुक्रवार को विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सरकार जल्द गिरने वाली है, क्योंकि कांग्रेस अपने घर में टांका लगाकर कपड़े जोड़ना चाह रही है लेकिन कपड़ा फट चुका है।
https://twitter.com/ANI/status/1293848936080433152
बता दें कि इस बीजेपी के विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। साथ ही केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us