Advertisment

Rajasthan Political Crisis: 34 दिन बाद मिले सचिन और गहलोत, जानें क्या हुई बात

author-image
Bansal News
Rajasthan Political Crisis: 34 दिन बाद मिले सचिन और गहलोत, जानें क्या हुई बात

जयपुर. शुक्रवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास पर हुई।

Advertisment

इस बैठक में सीएम अशोक गहलोत के अलावा, पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेगुगोपाल और राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल रहे।

बता दें कि लगभग एक महीने से राजस्थान में चल रहे सियासी संग्राम के बाद इस बैठक में सीएम गहलोत और सचिन पायलट की मुलाकाता हुई। 34 दिनों के बाद दोनों नेता मिले।

Advertisment

बैठक में अशोक गहलोत ने कहा कि हम विधानसभा विश्वास प्रस्ताव खुद लाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी बातें भुला दीजिए। हम 19 विधायकों के बिना भी बहुमत साबित कर देते लेकिन वो खुशी नहीं मिलती। अपने तो अपने होते हैं।

बता दें कि विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट समेत कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद हैं। सभी ने विक्ट्री मार्क दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की।

Advertisment
चैनल से जुड़ें