Advertisment

Rajasthan News: बालिका गृह से भाग गई चार बालिकाएं, उनके परिजनों से नहीं हो पा रहा संपर्क

author-image
Bansal News
Rajasthan News: बालिका गृह से भाग गई चार बालिकाएं, उनके परिजनों से नहीं हो पा रहा संपर्क

Udaipur: राजस्थान के उदयपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उदयपुर शहर में गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 आश्रय सेवा संस्थान के बालिका गृह से चार बालिकाओं भाग गई। मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को सभी बालिकाओं को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें... WTC FINAL 2023: आक्रमक रवैये से मिलती है मदद, स्टीव स्मिथ की ओर गेंद फेंकने पर बोले सिराज

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात की है। जहां 12 से 17 साल के बीच की चार बालिकाएं जहां सोती थी उस गैलरी का कुंडा तोड़कर वे फरार हो गई। जब शुक्रवार की सुबह उन्हें उठाने के लिए गृह के सदस्य गए तब पता चला की बालिकाएं वहां से फरार हो चुकी हैं। जब आसपास खोजने के बाद वे नहीं मिली तब, इसकी जानकारी सीडब्ल्यूसी को दी गई।

बताया जा रहा है कि बालिकाएं अपने घर जाना चाह रही थी। उधर, भागी बालिकाओं में से दो के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, जबकि दो अन्य बालिकाओं का कोई स्थाई पता नहीं है ऐसे में उनके परिवार वालों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

Advertisment

यह भी पढ़ें... Gujarat ATS Arrested: ATS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी नागरिक समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

बालिका गृह से चार बालिकाओं की भागने की खबर से सभी हैरान है। उधर, पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कयास लगाए जा रहा है कि सभी 4 बालिकाएं एक साथ ही होंगी। हालांकि, डर इस बात का है कि कच्ची उम्र होने से वे किसी के बहकावे में न आ जाए और किसी घटना को अंजाम न दे दें।

यह भी पढ़ें... 

Odisha: उच्च शिक्षा मंत्री को भुगतना पड़ा खराब प्रदर्शन का अंजाम, सीएम पटनायक ने किया मंत्रिमंडल से बाहर

Advertisment

NCP President: राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष घोषित हु्ए सुप्रिया-प्रफुल्ल पटेल, जाने क्या है पूरी खबर

rajasthan news Udaipur
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें