Advertisment

Rajasthan Madrasas: अब राजस्थान के मदरसों में होंगे स्मार्ट क्लास, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

author-image
Bansal News
Rajasthan Madrasas: अब राजस्थान के मदरसों में होंगे स्मार्ट क्लास, गहलोत सरकार का बड़ा फैसला

Rajasthan Madrasas: राजस्थान में मदरसों के डिजिटलाइजेशन को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक, राजस्थान के 500 मदरसों में डीजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Advertisment

बता दें कि मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम बनाने के लिए गहलोत सरकार ने 13.10 करोड़ रूपए फंड आवंटित किए है। गहलोत सरकार के अनुसार,  रजीस्टर्ड मदरसों में शिक्षा का आधुनिकीकरण चरणबद्ध तरीके से होगा, जो कि बजट 2022-23 में की गई घोषणा के अनुसार किया जाएगा।

बता दें कि राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा पंजीकृत और पहले चरण में चयनित 500 मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को अब ब्लैकबोर्ड के बजाय स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से शिक्षा मिलेगी। अधिसूचना के अनुसार, प्रति मदरसे में 2.62 लाख रुपये की राशि का निवेश किया जाएगा। वहीं मदरसों के अलावा, सरकार राज्य के 344 आवासीय विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय भी स्थापित करेगी। गहलोत सरकार ने इसके लिए 36.56 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1585264223466070016?s=20&t=at3Mdw0n6y-a2PwPayaA-A

Advertisment

गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, "राज्य सरकार ने राज्य के मदरसों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना शुरू कर दिया है। अब मदरसों में बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें स्मार्ट क्लासरूम जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां छात्रों को अब ब्लैकबोर्ड की जगह स्मार्ट बोर्ड से शिक्षा मिलेगी।"

Ashok Gehlot 500 madrasas to be modernised rajasthan rajasthan govt to build smart classrooms madrasas rajasthan govt to modernise madrasas rajasthan madrasas
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें