Advertisment

Rajasthan Heavy Rain: सप्ताह के आखिर में फिर सक्रिय होगा मानसून, IMD की बड़ी भविष्यवाणी

आगामी चार-पांच दिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर कमजोर मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। आगामी पांच दिनों के दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है।

author-image
Bansal News
Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

जयपुर Rajasthan Heavy Rain राज्‍य में कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून इस सप्ताहांत में फिर सक्रिय हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर कमजोर मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। आगामी पांच दिनों के दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है।

Advertisment

इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 9-10 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों को छोड़कर अधिकांश भागों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। विभाग के मुताबिक 10-11 सितंबर से हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इस बीच मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से राज्‍य के अनेक हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान फलोदी 38.4 डिग्री, गंगानगर में 37.5 डिग्री, चूरू में 37.2 डिग्री व बीकानेर में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Rajasthan Weather rajasthan rains Rajasthan Rain Today rajasthan rain rajasthan news rajasthan heavy rainfall rajasthan heavy rain rajasthan flood rajasthan rain in rajasthan monsoon in rajasthan jaipur heavy rain heavy rains lash rajasthan heavy rains in rajasthan Heavy rains heavy rainfall in rajasthan heavy rain rajasthan heavy rain in tonk heavy rain in rajasthan heavy rain in jaipur heavy rain flood in rajasthan
Advertisment
चैनल से जुड़ें