Advertisment

Rajasthan Free Mobile Yojana: 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी राजस्‍थान सरकार: गहलोत

Rajasthan Free Mobile Yojana: 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी राजस्‍थान सरकार: गहलोत

author-image
Bansal News
Rajasthan Free Mobile Yojana: 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देगी राजस्‍थान सरकार: गहलोत

Rajasthan Free Mobile Yojana : राजस्‍थान सरकार आगामी रक्षाबंधन पर 40 लाख महिलाओं को एक साथ मुफ्त स्मार्टफोन देगी। इन स्मार्टफोन में तीन साल का इंटरनेट पैक भी मुफ्त होगा। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

Advertisment

गहलोत ने हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे में महंगाई राहत शिविर के अवलोकन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘चिरंजीवी योजना में हमने सभी महिलाओं को (परिवार का) मुखिया बनाया है। 1.35 करोड़ महिलाएं घर की मुखिया बनी हैं।

Shajapur Religious News: देव कालेश्वर धाम पर उमड़े श्रद्धालु, भंडारा किया

तीन साल के नि:शुल्क इंटरनेट के साथ स्मार्टफोन मिलेगा इन महिलाओं को। एक साथ मिल नहीं पा रहे हैं हमने तय किया है क‍ि रक्षा बंधन पर 40 लाख स्मार्टफोन एक साथ महिलाओं को राजस्‍थान में मिलेगा।’’ इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त को है।

Advertisment

उल्‍लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री गहलोत की वर्ष 2022 की बजट घोषणा के अनुसार मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को तीन साल के इंटरनेट एक्सेस के साथ स्मार्ट फोन दिया जाना है।

Vande Bharat Express Trial : हावड़ा-पुरी व्यस्त मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण, जानिए रेलवे की सौगात

Advertisment

इसके तहत चिरंजीवी परिवार की सभी लगभग 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा हालांकि एक साथ इतने फोन नहीं मिलने के कारण इस योजना का कार्यान्‍वयन नहीं हो रहा है।

इसी साल फरवरी में सरकार ने विधानसभा में एक जवाब में कहा था कि राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना के अन्तर्गत बजट प्रावधान किया हुआ है। इस योजना के लिए 1,200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था।

Electric Scooter: इस दिन लॉन्च होगा 236 Km रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola और Ather के स्कूटर को देगा टक्कर

Advertisment

बाद में पूरक मांग में 3,500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया और वर्तमान में 2,600 करोड़ रुपए का प्रावधान किया हुआ है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 30 जनवरी 2023 तक एक करोड़ 37 लाख 82,951 परिवार चिरंजीवी योजना में पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें..

>>The Kerala Story: कांग्रेस ने फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने का आग्रह

>>Mangal Gochar 2023: सावधान! अपनी नीच राशि में प्रवेश कर मंगल मचाएंगे उत्पाद, इन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें