Advertisment

Rajasthan Crime News: बहू ने प्रेम प्रसंग में एतराज जता रही सास को उतारा मौत के घाट

Rajasthan Crime News: बहू ने प्रेम प्रसंग में एतराज जता रही सास को उतारा मौत के घाट, पानी की टंकी में डुबाकर घटना को दिया अंजाम

author-image
Preetam Manjhi
Rajasthan Crime News: बहू ने प्रेम प्रसंग में एतराज जता रही सास को उतारा मौत के घाट

हाइलाइट्स

  • राजस्थान में बहू ने की सास की हत्या
  • प्रेम प्रसंग का विरोध कर रही थी सास
  • पानी की टंकी में डुबाकर उतारा मौत के घाट
Advertisment

Rajasthan Crime News: राजस्थान के अनूपगढ़ से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। आपको बता दें कि सास का कसूर सिर्फ इतना था कि वो बहू के प्रेम प्रसंग का विरोध कर रही थी। जिसके चलते बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास को पानी की टंकी में डुबाकर बेरहमी से मार डाला।  हालांकि, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1780205991964910012

क्या है पूरा मामला ?

ये मामला (Rajasthan Crime News) नई मंडी घड़साना पुलिस थाना के गांव 2 जीडी का है। बहू ने सास को घर में बनी टंकी में डुबोकर मार डाला। उसके बाद शव को टंकी से बाहर निकाल कर सास के टंकी में डूब कर आत्महत्या करना बताने लगी।

मृतका के बेटे और आरोपी के पति अमरजीतसिंह कम्बोज सिख ने बताया कि उसने साल 2021 में आरोपी रीना से शादी की थी। दोनों की सवा साल की बेटी भी है।

Advertisment

आरोपी पत्नी के दूसरी कॉलोनी के रहने वाले सुरेश सुथार से अवैध संबंध हो गए थे। इस बारे में पति अमरजीत और उसकी मां महेन्द्र कौर को भी पता चल गया था। दोनों ने उन्हें कई बार डांटा पर उनपर कोई असर नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: प्यार में मिला धोखा: लॉ की स्टूडेंट ने बॉयफ्रेंड के सामने किले से कूदकर दी जान, पापा ने कहा- युवक ने ही दिया धक्का

बहू ने ऐसे दिया सास की हत्या को अंजाम

ये मामला (Rajasthan Crime News) रविवार का है। इस दिन सुबह पति अमरजीत काम पर निकल जाता है। रीना की सास भी गुरुद्वारे चली जाती है। घर में कोई न होने के कारण रीना अपने प्रेमी को घर बुला लेती है। लेकिन, उसी समय सास लौट आती है।

Advertisment

पुलिस के मुताबिक, सास के एतराज करने पर रीना और उसका प्रेमी महेन्द्र कौर के हाथ पैर पकड़ कर घर में बनी पानी की डिग्गी में फेंक देते हैं।

आरोपी के पति अमरजीत सिंह बताया कि उसे रीना ने फोन कर मां के टंकी में डूबने की खबर दी। जब अमरजीत घर आया, तब उसे मां का शव मिला। हालांकि, पुलिस के पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूला।

ये भी पढ़ें: खुले बोरवेल पर कार्रवाई: रीवा में मयंक की मौत पर एक्शन, खेत में‌ खुला छोड़ा बोरवेल, पुलिस ने खेत मालिक को किया गिरफ्तार

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें