Advertisment

Rajasthan : एसीबी की टीम को बड़ी कामयाबी, घूसखोर आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

Rajasthan : एसीबी की टीम को बड़ी कामयाबी, घूसखोर आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार Rajasthan: Big success for ACB team, bribery Excise Inspector arrested

author-image
Bansal News
Rajasthan : एसीबी की टीम को बड़ी कामयाबी, घूसखोर आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बूंदी में एक आबकारी निरीक्षक को 20,000 रुपये की कथित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। एसीबी के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसीबी के प्रवक्ता ने यहां बताया कि आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अपने साझेदार की लाइसेंसी शराब बिक्री की दुकान संभालता है और आरोपी आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार उसे तथा उसके सेल्समेन को झूठे मामले में नहीं फंसाने के एवज में प्रतिमाह छह हजार रुपये के अलावा अतिरिक्त 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर परेशान करता था। एजेंसी की टीम ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात को आरोपी निरीक्षक को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आबकारी निरीक्षक का निजी चालक आरोपी फराजुद्धीन रात में अंधेरे का फायदा उठाकर रिश्वत राशि लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Advertisment
sub inspector arrested rajasthan news rajasthan powers of irs inspector police sub inspector arrest in delhi police sub inspector arrest past papers irs inspector inspector functions of irs inspector Excise Inspector arrested rajasthan Excise Inspector arrested news Excise Inspector arrested Excise inspector Excise Department excise delhi sub inspector arrested in molestation case delhi sub inspector arrested delhi police sub inspector arrested delhi police sub inspector arrest crime news Bundi news Bundi Excise inspector bribery case Bundi Excise inspector arrested Bundi Excise inspector Bundi crime news Bundi arrested arrest of excise sub-inspector arrest acb arrests prohibition and excise
Advertisment
चैनल से जुड़ें