Advertisment

Panchak 2024 May: सावधान! इस महीने दो बार पंचकों का साया, एक बार निकले, दूसरी बार इस दिन से होने वाले हैं शुरू

Panchak 2024 May Date Time: मई में दो बार पंचक आएंगे। एक पंचक 2 से 6 मई के बीच निकल चुके हैं। दूसरे पंचक कब से शुरू होंगे। जानते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Panchak 2024 May: सावधान! इस महीने दो बार पंचकों का साया, एक बार निकले, दूसरी बार इस दिन से होने वाले हैं शुरू

Panchak 2024 May me Dusri Baar Panchak: अगर अगर भी पंचकों में शुभ काम नहीं करते हैं या पंचकों में शुभ काम वर्जित मानते हैं तो आपको बता दें इस साल मई में दो बार पंचकों का साया रहेगा। मई के पहले पंचक 2 मई से शुरू होकर 6 मई तक चले थे।

Advertisment

अब मई में दूसरी बार पंचक कब से आ रहे हैं। इस बार के पंचक कौन से हैं। चलिए जानते हैं।

पंचक क्या होते हैं

नक्षत्र कई तरह के होते हैं। इनमें से कुछ शुभ और कुछ अशुभ होते हैं। अशुभ नक्षत्रों होते हैं उनमें शुभ काम करना वर्जित होता है।

ज्योतिषीय गणना में जब धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती समेत पांच नक्षत्र (Panchak Nakshatra) एक साथ आते हैं तो इसकी युति यानी इन सभी का एकसाथ होता अशुभ माना जाता है। नक्षत्रों की इस स्थिति को ही पंचक कहते हैं।

Advertisment

मई के पहले पंचक इस दिन से हुए थे शुरू

आपको बता दें मई में पहले पंचक महीने की शुरुआत में ही आ गए थे। इनकी शुरुआत 2 मई से हुई थी। जो 6 मई सोमवार को समाप्त हुए थे। मई के पहले पंचक का नाम अग्नि पंचक था।

मई में दूसरी बार पंचक कब से हैं

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मई में दूसरी बार पंचकों की शुरुआत महीने के अंत में आएंगे। इनकी शुरुआत 29 मई को होगी। जो पांच दिन बाद जून की शुरुआत में यानी 2 जून को समाप्त होंगे।

मई के दूसरे पंचक बुधवार से होंगे शुरू

मई में एक बार पंचक निकल चुके हैं। दूसरी बार पंचकों की शुरुआत 29 मई बुधवार को होगी। इस​ दिन सुबह 8:26 से पंचक शुरू हो जाएंगे। जो 2 जून रविवार को 12:40 पर समाप्त होंगे।

Advertisment

मई में कौन से पंचक आएंगे

जब पंचक सोमवार और बुधवार से शुरू होते हैं तो उन्हें राज पंचक (Raj Panchak 2024) कहा जाता है। इस बार मई के दूसरे पंचक राज पंचक कहलाएंगे।

पंचक कितने प्रकार के होते हैं

पंचक मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

22 दिन में दो बार पंचकों का साया

मई में पंचक दो बार आएंगे। यहां 22 दिन के अंदर दो बार पंचक रिपीट होंगे। पहले पंचक 2 से 6 मई तक चले थे। तो वहीं दूसरे पंचक 29 मई से 2 जून तक चलेंगे।

Advertisment

जून में कब से शुरू होंगे पंचक

मई में पंचकों की समाप्ति (May Panchak End 2024)  के बाद अगले महीने यानी जून में पंचकों (June Panchak 2024) की शुरुआत महीने के अंत में होगी। इस महीने 25 जून से पंचक शुरू होंगे जो 30 जून को समाप्त होंगे। इस दौरान भी शुभ काम वर्जित होंगे।

यह भी पढ़ें:

Vaishakh Amavasya 2024: आज रात करना न भूलें ये खास उपाय, पितृ दोष और शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Budh Gochar: अगर आपकी राशि मकर, कन्या, मीन और मिथुन है तो आने वाले दिन हैं खतरनाक, जानें क्यों और कैसे

Advertisment

Shani Vakri: सावधान! शनि की चाल पर इन पांच राशियों पड़ेगी भारी, संकट भरे बीतेंगे 126 दिन!

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें