Advertisment

Raisen Newborn Girl Case: कचरा गाड़ी से मिली नवजात की गुत्थी सुलझी, निर्दयी मां तक पहुंची पुलिस, सामने आई ये स्टोरी

रायसेन जिले के बरेली में कचरा गाड़ी में मिली नवजात बच्ची के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने 24 घंटे में मामले की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी महिला घर में काम करने वाली बाई निकली, जिसने बच्ची को टी-शर्ट में लपेटकर फेंका था।

author-image
Vikram Jain
Raisen Newborn Girl Case: कचरा गाड़ी से मिली नवजात की गुत्थी सुलझी, निर्दयी मां तक पहुंची पुलिस, सामने आई ये स्टोरी

हाइलाइट्स

  • बरेली में कचरा गाड़ी में मिली बच्ची अब स्वस्थ।
  • पुलिस की जांच में टी-शर्ट बनी सबसे अहम सुराग।
  • मां ने बच्ची को टी-शर्ट में लपेटकर कर फेंका था।
Advertisment

Raisen Newborn Baby Girl found in Garbage Truck: रायसेन जिले के बरेली में एक कचरा गाड़ी से नवजात बच्ची मिलने का मामला सुलझ गया। इस बच्ची को घर में काम करने वाली एक महिला ने जन्म दिया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया गया है। इस कलयुगी मां ने जिस टी‑शर्ट में लपेटकर बच्ची को कचरा गाड़ी में फेंका था। वह उसके मालिक की थी। मालिक की यह टी‑शर्ट की जांच में सुराग बनी। वहीं बच्ची स्वस्थ है अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में है। शनिवार को बाल कल्याण समिति ने डॉक्टर से हेल्थ अपडेट लिया है।

कचरा गाड़ी में मिली थी नवजात बच्ची

शुक्रवार सुबह रायसेन जिले के बरेली कस्बे में नगर पालिका की कचरा गाड़ी जब वार्ड 13 और 14 से कचरा इकट्ठा कर रही थी, तभी गाड़ी से रोने की आवाज़ आई। ड्राइवर इरशाद खान और हेल्पर रवि डागोर ने आवाज़ सुनकर गाड़ी की जांच की। नर्सिंग टेकरी मंदिर के पास गाड़ी में एक टी-शर्ट में लिपटी नवजात बच्ची मिली।

publive-image

24 घंटे में बच्ची की मां तक पहुंची पुलिस

दरअसल, कचरा गाड़ी से नवजात बच्ची मिलने का मामला समाज को झकझोरने वाला था। कचरे में सनी मासूम को जिसने भी देखा तो वह हैरान रह गया। जन्म लेने के बाद बच्ची को फेंकने वाले वाले माता-पिता के प्रति लोगों में गुस्सा था। अब पुलिस ने जांच करते हुए बच्ची की मां को ढूंढ निकाला है। सुराग बनी टी‑शर्ट ने इस रहस्य को मात्र 24 घंटे में उजागर कर दिया। मामले की जांच में सामने आया कि बच्ची को फेंकने वाली कोई और नहीं, बल्कि एक घरेलू काम करने वाली महिला थी। पुलिस ने टी-शर्ट को अहम सुराग मानते हुए आरोपी तक पहुंच गई।

Advertisment

पहचान से खुला राज: टी-शर्ट बना अहम सुराग

बच्ची को जिस कपड़े में लपेटा गया था, वह टी-शर्ट एक स्थानीय व्यक्ति ने पहचानी। उसने पुलिस को बताया कि यह कपड़ा उसके घर का है, जिसे होली पर उसने अपनी घरेलू काम करने वाली महिला को दिया था। यही टी-शर्ट पुलिस को महिला तक पहुंचने में मददगार बनी।

publive-image

कलयुगी मां तक पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य टीम 

महिला पुलिस और स्वास्थ्य टीम ने गोपनीय तरीके से महिला के घर जाकर जांच की। महिला की हालत और व्यवहार से शक और गहराया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसकी हाल ही में डिलीवरी हुई है और वह स्तनपान कराने की स्थिति में है।

आर्थिक तंगी बनी बच्ची को त्यागने की वजह

पूछताछ में सामने आया कि 30 वर्षीय महिला अपने पति से अलग रहती है और अपने पिता के साथ मजदूरी करती है। साथ ही उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। प्रसव की जानकारी उसने न आंगनबाड़ी को दी और न किसी अस्पताल को। बच्ची को जन्म देने के बाद उसने उसे टी-शर्ट में लपेटकर कचरे में फेंक दिया।

Advertisment

बच्ची की हालत अब सामान्य

बीएमओ डॉ. हेमंत यादव ने बताया कि बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है और दो दिन बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया जाएगा। शनिवार को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य चावला, सदस्य महेंद्र प्रजापति और ममता पटेल ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची की स्थिति की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें...कचरा गाड़ी से सुनाई दी रोने की आवाज, कचरे में थी नवजात बच्ची, मासूम को देख हैरान रह गए कर्मचारी

जानें पूरा मामला

शुक्रवार सुबह रायसेन जिले के बरेली कस्बे में मानवता को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया था। नगर पालिका की कचरा गाड़ी जब वार्ड क्रमांक 13 और 14 के बीच कचरा इकट्ठा कर रही थी, तभी गाड़ी से मासूम की रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही कर्मचारियों ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उन्हें एक टी-शर्ट में लिपटी नवजात बच्ची मिली।

Advertisment

बच्ची की हालत देख कर्मचारियों ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। साथ ही पुलिस और सामाजिक संस्था को सूचना दी। मौके पर पहुंची संस्था ने बच्ची को तत्काल बरेली सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह हाइपोथर्मिया से ग्रसित पाई गई। डॉक्टरों के अनुसार, शुरुआत में बच्ची की स्थिति नाजुक थी, लेकिन अब वह पहले से बेहतर और सुरक्षित है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
raisen news NGO helps newborn Newborn found in garbage MP news MP baby rescue Infant rescue MP Hypothermia in newborn Garbage truck baby Bareli police news bareli newborn girl found garbage truck bareli newborn girl case solved Bareli incident
Advertisment
चैनल से जुड़ें