Advertisment

Raisen accident: रायसेन के सुल्तानपुर में बारात में घुसा ट्राला, 5 लोगों की मौत, मृतकों में साइड लाइट पकड़ने वाले शामिल

Raisen accident: एमपी के रायसेन में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में साइड लाइट पकड़ने वाले लोग शामिल.

author-image
Rohit Sahu
Raisen accident: रायसेन के सुल्तानपुर में बारात में घुसा ट्राला, 5 लोगों की मौत, मृतकों में साइड लाइट पकड़ने वाले शामिल

   हाइलाइट्स

  • भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
  • बरात में अनियंत्रित होकर जा घुसा ट्राला 
  • कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे
Advertisment

Raisen accident: एमपी के रायसेन में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. दरअसल एक ट्राला अनियंत्रित होकर बारात में घुस गया. इस घटना में करीब 11 लोग घायल हुए हैं. जिनमें से 4 की हालत गंभीर है.

   बारात में ट्राला घुसने से हुआ हादसा

खमरिया गांव के पूर्व सरपंच की बेटी की शादी में नर्मदापुर जिले आंचलखेड़ा से बारात आई थी. बारात निकालने के दौरान ही एक ट्राला तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गया. और बारात में घुस गया.

ट्राले की चपेट में आने से 5 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 11 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Ghazipur Accident: बारातियों से भरी बस में लगी आग, 6 जिंदा जले, जानें कैसे हुआ ये भीषण हादसा ?

   साइड लाइट्स पकड़ने वाले लोगों की गई जान

बारात में साइड लाइट्स पकड़ने वाले लोग ट्राला की चपेट में सबसे पहले आए. मृतकों में वालों में साइड लाइट पकड़ने वाले शामिल हैं.

इसके साथ ही बारात में डांस कर रहे मेहमान भी ट्राला की चपेट में आने से घायल हो गए.

Advertisment

   एसपी बोले बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

हादसे (Raisen accident) की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे. एसपी विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि शुरुआती जानकारी में 5 लोगों की मौत की सूचना है.  मृतकों का आकंडा बढ़ भी सकता है. 7 घायलों को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 4 गंभीर घायलों को भोपाल एम्स भेजा गया है.

   सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

सीएम मोहन यादव ने हादसे (Raisen accident) की जांच के आदेश देते हुए मृतकोंं के परिजनों और घायलों को मुआवजे का ऐलान किया है.

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1767243287382142979

मृतकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा.

Advertisment

सीएम मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं.

Advertisment
चैनल से जुड़ें