Advertisment

IPL 2024 GT vs PBKS Match: रायपुर के शशांक सिंह ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को दिलाई जीत

IPL 2024: रायपुर के रहने वाले शशांक सिंह की तूफानी पारी के आगे शुभमन गिल की फिफ्टी बेकार गई. रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को हराया.

author-image
BP Shrivastava
IPL 2024 GT vs PBKS Match: रायपुर के शशांक सिंह ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को दिलाई जीत

   हाइलाइट्स

  • रायपुर के शशांक की तूफानी पारी में उड़ा गुजरात
  • आईपीएल 2024 में शशांक की पहली फिफ्टी
  • रायपुर के आईपीएस शैलेंद्र सिंह के बेटे हैं शशांक
Advertisment

IPL 2024 GT vs PBKS Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें मुकाबले में गुरुवार, 4 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने मेजबान गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया।

गुजरात ने पंजाब को 200 रन का टारगेट दिया था, जिसे पंजाब ने एक गेंद शेष रहते सात विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

https://twitter.com/IPL/status/1775946410858258706

पंजाब किंग्स के लिए रायपुर के रहने वाले शंशांक सिंह ने नाबाद फिफ्टी जमाई। हालांकि गुजरात की पारी में कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 89 रन बनाए थे, जो उनकी टीम की हार नहीं टाल सके।

Advertisment

   शशांक की तूफानी पारी में उड़ा गुजरात

publive-image

मैच (IPL 2024) में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन बनाए। जबाव में पंजाब ने 19.5 ओवर में सात विकेट पर 200 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

   रायपुर के रहने वाले हैं शशांक सिंह 

मैच (IPL 2024) में छत्तीसगढ़ (रायपुर) के रहने वाले शशांक सिंह ने मैच जिताऊ पारी खेली। शशांक सिंह ने 29 गेंदों में 61 रन बनाए। जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल हैं। यह उनकी आईपीएल (IPL 2024) में पहली फिफ्टी है।

पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह रायपुर के रहने वाले है और आईपीएस शैलेंद्र सिंह के बेटे हैं। अहमदाबाद में हुए मुकाबले (IPL 2024) में शशांक सिंह ने शानदार पारी खेली। और मुकाबले में हीरो बन कर उभरे।

Advertisment

   पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही

मैच (IPL 2024) में टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही और उसने 13 रनों पर ही कप्तान शिखर धवन का विकेट गंवा दिया।

धवन को उमेश यादव ने चलता किया। दूसरे ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं कर पाए।

नूर अहमद ने बेयरस्टो के साथ-साथ प्रभसिमरन सिंह को भी पवेलियन भेजा।

publive-image

   शशांक और आशुतोष की जोड़ी ने पलटी बाजी

मुकाबले (IPL 2024) में पंजाब किंग्स ने फिर सैम करन, सिकंदर रजा और जितेश शर्मा का भी विकेट सस्ते में गंवा दिया। पंजाब किंग्स के एक समय छह विकेट 150 रनों पर गिर चुके थे।

Advertisment

यहां से उसकी जीत मुश्किल लग रही थी। मगर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की जोड़ी ने गेम पलट दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे आशुतोष ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

    आखिरी ओवर का रोमांच

  • आखिरी ओवर में पंजाब को सात रन चाहिए थे। दर्शन नालकंडे के उस ओवर में आशुतोष शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
  • इसके बाद दर्शन ने वाइड गेंद डाली। यानी अब पांच गेंदों छह रन चाहिए थे। ओवर की दूसरी गेंद पर हरप्रीत बराड़ कोई रन नहीं ले पाए।
  • फिर उन्होंने अगली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक शशांक सिंह को दी। ओवर की चौथी गेंद पर शशांक सिंह ने चौका लगाया।
  • फिर आखिरी गेंद पर शशांक ने धैर्यपूर्वक लेग बाय का एक रन लेकर जीत दिला दी।

   कप्तान शुभमन गिल बने टूर्नामेंट के हाईएस्ट स्कोरर

publive-image

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस ने चार विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Advertisment

गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 48 गेंदों पर 89 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। वहीं साई सुदर्शन ने 19 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली।

केन विलियमसन (26) और राहुल तेवतिया (नाबाद 23 रन) ने भी गुजरात के लिए उपयोगी योगदान दिया। पंजाब किंग्स की ओर से कगिसो रबाड़ा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

   IPL 2024 में हाईएस्ट स्कोर

89* शुभमन गिल vs पंजाब किंग्स अहमदाबाद

85 सुनील नरेन vs दिल्ली कैपिटल्स विशाखापट‌्टनम

84* रियान पराग vs दिल्ली कैपिटल्स जयपुर

83* विराट कोहली vs कोलकाता नाइट राइडर्स बेंगलुरु

82 संजू सैमसन vs लखनऊ सुपर जायंट्स जयपुर

   दोनों टीमों ने ये किए बदलाव

इस मुकाबले (IPL 2024) के लिए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-इलेवन में बड़ा बदलाव हुआ।

Advertisment

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-इलेवन में जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को शामिल किया गया। सिकंदर रजा ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन की जगह ली, जो पिछले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने डेविड मिलर की जगह केन विलियमसन को शामिल किया।

यह खबर भी पढ़ेंIPL 2024 MI vs RR Match: मुंबई होम ग्राउंड में हारी, राजस्थान 6 विकेट से जीता; पराग का नाबाद फिफ्टी

   अब आंकड़ों में दोनों टीमें हुईं बराबर

गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक चार मुकाबले (IPL 2024) खेले गए हैं। इस दौरान दोनों ने दो-दो मैचों में जीत हासिल की है।

इससे पिछली बार दोनों टीमें मोहली के ग्राउंड पर आमने-हुई थीं, जिसमें गुजरात टाइटंस को छह विकेट से जीत मिली।

यह खबर भी पढ़ेंIPL 2024 LSG vs RCB Match: लखनऊ ने बेंगलुरु को 28 रन से हराया, डि कॉक की धुआंधार फिफ्टी

   दोनों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, केन विलियमसन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे।
इम्पैक्ट प्लेयर: मोहित शर्मा।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, हरपीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा।

Advertisment
चैनल से जुड़ें