Advertisment

Chhattisgarh News: 31 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज दिल्ली जाएंगे सीएम बघेल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगी। प्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा रहेगा।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh News: 31 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज दिल्ली जाएंगे सीएम बघेल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगी। प्रदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा रहेगा।  यहां पर वह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय कार्यक्रम में शामिल होंगी। 1 सितंबर को राष्ट्रपति बिलासपुर दौरे रहेंगी। बिलासपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Advertisment

छत्तीसगढ़ में आज चुनाव आयोग की बैठक

रायपुर। राष्ट्रीय चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार 23 अगस्त को रायपुर पहुंचे है। यहां पर वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अफसरों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों का दौर अगले तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान राजीव कुमार चुनाव की तैयारियों की बैठक में समीक्षा करेंगे।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ होगी बैठक

इसके अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी चुनाव आयोग के मुख्य अधिकारी की बैठक होगी। यह बैठक नवा रायपुर के होटल में दोपहर 12 बजे से शुरु होगी। साथ ही स्टेट और सेंट्रल की एनफोर्समेंट एजेंसीज के साथ ही बैठक की जाएगी। चुनाव आयोग की आयोजित इस बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर और SP भी शामिल होंगे।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का दौरा

राजनांदगांव। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह राजनांदगांव लोकसभा के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। वहीं कुमारी शैलजा 25 अगस्त को महासमुंद लोकसभा की बैठक लेंगी।

Advertisment

महासमुंद लोकसभा और राजनांदगांव लोकसभा के नेताओं से कुमारी शैलजा वन टू वन चर्चा करेंगी। इससे पहले शैलजा ने  दुर्ग लोकसभा के नेताओं से वन टू वन चर्चा की शुरुआत की थी।

सीएम भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा आज

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे सीएम बघेल। दिल्ली में आज सीएम भूपेश बघेल 4 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस। यह  प्रेस कॉन्फ्रेंस AICC मुख्यालय में होगी।

कांग्रेस में टिकट की बंपर दावेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में टिकट की बंपर दावेदारी सामने आई है। प्रदेश की 90 सीटों पर आए 1800 से ज्यादा आवेदन आ चुके है। राज्य की बड़ी विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। बताया गया है ब्लॉक में आए अवेदन की स्कूटनी होगी। वहीं आज और कल ब्लॉक लेवल पर मीटिंग होगी।इसके अलावा 26 अगस्त  को ब्लॉक से पांच नाम का पैनल जिले को भेजा जाएगा।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

Haddi Trailer Release: रौंगटे खड़े करने वाला ‘हड्डी’ ट्रेलर रिलीज, किन्नर की भूमिका में दिखे नवाज

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के लोगों का रुका हुआ काम हो जाएगा पूरा, जानिए अपना आज का राशिफल

Delhi News: विजिलेंस डिपार्टमेंट ने सीएम के निजी सचिव के बंगले का आवंटन किया रद्द, कहा- ‘नियमों की हुई अनदेखी’

Advertisment

Mika Singh Health: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को गले में हुआ इंफेक्शन, लोग मांग रहे भगवान से दुआ

Mika Singh Health: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को गले में हुआ इंफेक्शन, लोग मांग रहे भगवान से दुआ

CM Baghel raipur news chhattisgarh news Chhattisgarh Election 2023 president draupadi murmu
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें