Advertisment

Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिखने लगा अल नीनो का असर, मानसून सिस्टम लंबे समय के लिए हुआ ब्रेक

छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश में मानसून सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश कुछ दिनों से रूकी हुई है।

author-image
Agnesh Parashar
Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिखने लगा अल नीनो का असर, मानसून सिस्टम लंबे समय के लिए हुआ ब्रेक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश में मानसून सिस्टम कमजोर पड़ने से बारिश कुछ दिनों से रूकी हुई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। दरअसल, अरब सागर में बनी नमी के चलते प्रदेश में सिर्फ बादल छाए हुए हैं।

Advertisment

18 अगस्त के बाद बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है।18 अगस्त के बाद बारिश की संभावना है। बस कुछ ही इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मानसून का पूर्वी छोर मिजोरम में है और पश्चिमी विक्षोभ भारत के निकट जिससे बारिश के आसार बनते नजर नहीं आ रहे है।

तापमान में 2 दिनों बाद से होगी गिरावट

राजधानी के तापमान में 2 दिनों बाद से होगी गिरावट होगी। बारिश थमने से मौसमी तापमान बढ़ने लगा है। साथ ही उमस बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। साथ ही न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की की उम्मीद है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से सरगुजा संभाग और उससे लगे जिले रहेंगे।

Advertisment

दिखने लगा अल नीनो का असर

प्रशांत महासागर में पेरू के निकट समुद्री तट के गर्म होने की घटना को अल-नीनो कहा जाता है। आसान भाषा में समझे तो समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में जो बदलाव आते हैं उस समुद्री घटना को अल नीनो का नाम दिया गया है। इस बदलाव की वजह से समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा हो जाता है।

ये भी पढ़ें:

Money Laundering Case: जैकलीन को बड़ी राहत, अब कोर्ट से अनुमति के बिना जा सकेंगी विदेश

MP News: एक मंच पर साथ आएंगे पं. धीरेंद्र शास्त्री और पं. प्रदीप मिश्रा, क्या है संगठन का बड़ा प्लान

Advertisment

Beetroot Chila For Babies: बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद होते है चुकंदर के चीले, ऐसे तैयार कर बनाए सेहत

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, हुआ भूस्खलन, सभी स्कूल और कॉलेज एक दिन के लिए बंद

Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में फिर बाढ़ की आशंका

Advertisment
रायपुर न्यूज़ मौसम खबर छत्तीसगढ़ वेदर अपडेट छत्तीसगढ़ न्यूज अल नीनो"/> raipur news Mausam Khabar El Nino chhattisgarh weather update chhattisgarh news
Advertisment
चैनल से जुड़ें