Advertisment

रायपुर नगर निगम के 9 वार्डों में SC, 3 में ST आरक्षण तय: 23 OBC वार्ड, मेयर का वार्ड जनरल (महिला) के लिए आरक्षित

Raipur Nagar Nikay Chunav Reservation: रायपुर नगर निगम के 9 वार्डों में SC, 3 में ST आरक्षण तय: 23 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

author-image
Rohit Sahu
रायपुर नगर निगम के 9 वार्डों में SC, 3 में ST आरक्षण तय: 23 OBC वार्ड, मेयर का वार्ड जनरल (महिला) के लिए आरक्षित

Raipur Nagar Nikay Chunav Reservation: रायपुर में नए परिसीमन के बाद जिला प्रशासन ने नगर निगम वार्डों की सीटों को आरक्षित कर दिया है। रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में से 9 वार्ड अनुसूचित जाति (SC) और 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किए गए हैं। महापौर पद का आरक्षण लॉटरी सिस्टम के जरिए तय किया जाएगा। मेयर का मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड जनरल कैटगरी से महिला के लिए आरक्षित हो गया है।

Advertisment
23 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

नए परिसीमन के बाद रायपुर नगर निगम के पूर्व चक्र को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शून्य घोषित कर दिया है। अब 70 वार्डों में से 23 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इनमें से 3 वार्ड अनुसूचित जाति, 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति, 9 वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए और 35 अनारक्षित वार्डों में से 11 वार्ड अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

OBC के लिए 58 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, रायपुर के बाकी 58 वार्ड पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे, और इनका आरक्षण भी लॉटरी के माध्यम से तय किया जाएगा। इनमें से 23 वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए और 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आज (19 दिसंबर) शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 बजे से वार्डों के सीट आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

2011 की जनगणना के आधार पर आरक्षण प्रक्रिया

अधिकारियों के अनुसार, 2011 की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया की जा रही है। इस बार रायपुर नगर निगम चुनाव में 11.18 लाख मतदाता शहर की सरकार का चुनाव करेंगे, जबकि पिछले चुनाव में 8.96 लाख मतदाता थे। पांच साल में मतदाताओं की संख्या में 2.22 लाख का इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली: किसानों से पैसे मांगने का वीडियो वायरल, नहीं हुई कार्रवाई

Advertisment
chhattisgarh news CG Election Raipur District Administration Municipal Corporation Ward Seats Reserved
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें