/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/CG-News-12-2.jpg)
रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने ही अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। इस कलयुगी बेटे ने अपने ही मां को फर्श पर पटक-पटक कर मार डाला। महिला का शव सोमवार देर शाम उसके ही घर के कमरे में खून से लथपथ मिला है।
मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का
महिला की हत्या उसके ही नशेड़ी बेटे ने की है। वारदात के बाद से वह गायब था जिसे पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन से धर दबोचा है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को पी. गौरी ने कॉल किया और बताया कि उनकी पत्नी पी. नीता राव की हत्या हो गई है।
नीता राव प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं
शव इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित मकान में है। पुलिस पहुंची तो वहां शव के आसपास खून बिखरा था। बाथरूम में खून लगे पैरों के निशान और बाहर रस्सी पर खून से सनी बनियान भी लटकती मिली है। पुलिस ने बताया कि पी. नीता राव प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं।
/bansal-news/media/post_attachments/web2images/521/2024/01/03/555whatsapp-image-2024-01-02-at-14204-pm_1704275373.jpg)
कुछ महीनों से वह घर में अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थी। वारदात के दौरान उनकी बेटी ऑफिस के काम से शहर से बाहर गई थी।घर में सिर्फ नीता और उनका बेटा पी. नागेश राव उर्फ अंकुर ही थे।
नशे के लिए मांग रहा था पैसे
नागेश बेरोजगार है और नशे का आदी है। इसके चलते उसके पिता पी. गौरी भी परिवार से अलग रहते हैं। नागेश अक्सर नशे के लिए पैसों की मांग करता और मना करने पर मां से विवाद करता था। पलंग पर नीता का पर्स मिला। अंदर रखे रुपए और गहने गायब थे।
नशे की हालत की हत्या
मृतिका के पति ने बताया की आरोपी बेटा नशे की हालत में रहता था। वह पहले भी कई दफा मां-बाप से विवाद कर चुका है। उसने अपने पिता पर भी हाथ उठाया था। जिसके बाद कुम्हारी थाना पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत भी की गई थी।
संबंधित खबर: Phone Addiction: बच्चों बहलाने के लिए मोबाइल थमाना कितना खतरनाक! जान लीजिए
रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई। घटनास्थल से हत्या के सबूत मिले। जिसके आधार पर पुलिस फरार बेटे की तलाश की और राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा।
2023 के आपराधिक आकड़ें जारी
रायपुर पुलिस ने साल 2023 में हुए अपराध के आंकड़े जारी किए हैं। पुलिस का दावा है कि 2022 की तुलना में 2023 में आई कमी है। 2023 में हत्या के 63 मामले आए सामने थे। 58 प्रकरणों में 124 आरोपी गिरफ्तार हुए। वहीं 2022 में हत्या के प्रयास के 90 मामले आए सामने थे। 80 प्रकरणों में 217 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें:
देशभर में नए साल का जश्न, मुंबई, गोवा और कश्मीर में सैलानियों ने किया New Year 2024 का आगाज
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें