Advertisment

रायपुर नगर निगम बजट: 15 साल बाद बीजेपी मेयर ने पेश किया बजट; रायपुर में बनेंगे वर्किंग विमेंस हॉस्‍टल और रेस्‍ट रूम

Chhattisgarh Raipur Municipal Corporation Budget UPDATE छत्‍तीसगढ़ रायपुर नगर निगम का बजट आज महापौर मीनल चौबे द्वारा पेश किया गया। इस वर्ष का बजट 15 सौ 29 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपये का है

author-image
Sanjeet Kumar
Raipur Nagar Nigam Budget 2025

Raipur Nagar Nigam Budget 2025

हाइलाइट्स 

15 साल तक कांग्रेस मेयर ने पेश किया बजट 

निगम बॉन्‍ड भी किया जाएगा बटज के बाद पेश 

मीनल चौबे ने पेश किया सदन में पहला बजट

Raipur Nagar Nigam Budget 2025: छत्‍तीसगढ़ रायपुर नगर निगम का बजट आज महापौर मीनल चौबे द्वारा पेश किया गया। इस वर्ष का बजट 15 सौ 29 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपये का है, जो पिछले वर्ष (Raipur Nagar Nigam Budget 2025) की तुलना में कम है। महापौर चौबे ने सदन में बजट अभिभाषण पढ़ते हुए कहा, "हमने बनाया, हम ही संवारेंगे, रायपुर को स्वर्ग का निखारेंगे।" उन्होंने इसे एक फायदे का बजट बताया।

Advertisment

नगर निगम की पहली सामान्य सभा आज सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें प्रश्नकाल के बाद बजट पेश किया गया। यह 15 साल के बाद पहली बार है जब बीजेपी से जुड़े मेयर ने निगम का बजट पेश किया है। बजट पेश होने के बाद निगम बॉन्ड भी प्रस्तुत किया जाएगा।

युवाओं के लिए बनेगी लाइब्रेरी

आज के बजट में मीनल चौबे ने महिलाओं के लिए भी विशेष व्‍यवस्‍थाएं की हैं। शहर में तीन स्‍थानों पर विमेंस हॉस्‍टल बनाए जाएंगे जहां महिला वर्कर रह सकेंगी। इसी के साथ ही विमेंस रेस्ट रूम तैयार होंगे। जिसमें सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी तैयार किए जाएंगे। इसी के साथ ही बच्चों को खेलने के लिए अलग से प्‍ले जोन तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लाइब्रेरी का ऐलान किया है।

डिजिटल लेने-देन का प्रशिक्षण

रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्‍ती की जाएगी। इसके लिए सर्विलांस कैमरे लगेंगे। इसको लेकर बजट में 20 लाख का प्रावधान किया गया है। इसी के साथ ही फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले स्‍ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। मार्केट को भी प्‍लान के तहत विकसित करने का प्‍लान मीनल चौबे ने बताया है।

Advertisment

रायपुर के लिए फायदे का बजट

महापौर ने इस बजट को रायपुर के लिए फायदे वाला बताया। इस बजट में सभी वर्ग का ध्‍यान रखा है। वहीं उन्‍होंने कहा बेटी बेबस नहीं, शहर की तकदीर गढ़ रही है। पिछले कार्यकाल में कांग्रेस मेयर ने कुछ काम नहीं किया। उन्‍होंने रायपुर की जनता को सिर्फ सपने दिखाए।

बजट में जल आवर्धन के लिए विशेष योजना

रायपुर नगर निगम के बजट में जल आवर्धन के लिए विशेष योजना है। MLD अतिरिक्त STP निर्माण निमोरा में 122.24 करोड़ का प्रस्तावित है। 206 MLD STP ट्रीटेड वाटर का औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाएगा उपयोग। जोनों में 189 करोड़ 93 लाख 69 हजार खर्च किए जाएंगे।

कई योजनाओं में करोड़ों खर्च होंगे

E गवर्नेंस के लिए 50 लाख किए जाएंगे खर्च,

आवास के लिए 45 करोड़, अमृत मिशन के लिए 5 करोड़ किए जाएंगे खर्च,

नगर विकास/मार्ग चौड़ीकरण में खर्च किए जाएंगे 120 करोड़ रुपए खर्च,

पार्षद अनुशंसा के लिए 4 करोड़ 78 लाख का बजट

E - बस सेवा के लिए खास प्रावधान

पीएम ई-बस सेवा योजना के संचालन के लिए किए गए फैसले। 2025-26 में जरवाय के 2.02 हेक्टेयर आबंटित भूमि पर 14.33 करोड़ की लागत से बस डिपो का किया जाएगा निर्माण। 12.27 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रॉनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण पूरा कर बस रूट का होगा सर्वे। ई - बसों का संचालन किया जाएगा शुरू।

Advertisment

सामान्य सभा में प्रश्नकाल से हुई शुरुआत

CG Raipur Nagar Nigam Budget 2025

आज की सामान्य सभा की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ हुई, जिसके बाद मेयर मीनल चौबे ने अपना पहला बजट (Raipur Nagar Nigam Budget 2025) पेश किया। इस अवसर पर निगम के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: NCRTC Recruitment 2025: एनसीआरसीटीसी ने विभिन्न पदों के लिए निकाली भर्ती, इस दिन तक आवेदन करें

ये खबर भी पढ़ें: रायपुर के खरोरा में डकैती: 7 नकाबपोश डकैतों ने की डकैती, किसान के घर से 6 लाख नकदी और जेवर ले उड़े बदमाश

Advertisment
Raipur Nagar Nigam Budget 2025 Raipur Mayor Meenal Choubey
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें