Advertisment

Raipur: पंडाल में भगवान गणेश खुद बांटते दिखे प्रसाद, चूहे की मुँह में डालते चिरौंजी और निकलते हैं लड्डू

author-image
Bansal news

छत्तीसगढ़ के रायपुर का एक पंडाल एक अनोखी वजह से सबका ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसमें भगवान गणेश खुद आगंतुकों को प्रसाद बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करते हुए दिखाई दे रहा है। मूर्ति के बगल में, खुले मुंह वाली एक बड़ी चूहे की आकृति रखी है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चूहा भगवान गणेश का वाहन है। वह आदमी चूहे के मुँह में चिरौंजी डालते है। फिर वह अपना हाथ मूर्ति की खुली हथेली के पास रखता है और कुछ ही सेकंड में एक लड्डू निकल आता है। ये वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें