Advertisment

Raipur Car Accident: VIP रोड पर चेकिंग से बचने युवकों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, कार पलटी, पुलिसकर्मी का पैर टूटा

Raipur Hit And Run Accident: VIP रोड पर चेकिंग से बचने युवकों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, कार पलटी, पुलिसकर्मी का पैर टूटा Raipur Hit And Run Accident Traffic Police hindi news bps

author-image
BP Shrivastava
Raipur Hit And Run Case

Raipur Hit And Run Case

हाइलाइट्स

  • ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने पलटी कार
  • पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, पैर टूटा
  • दो युवक हिरासत में, एफआईआर दर्ज
Advertisment

Raipur Hit And Run Accident:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हिट एंड रन का केस सामने आया है। 15 अक्टूबर की रात VIP रोड पर ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के लिए कार सवार युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। जिससे पुलिसकर्मी के पैर में फैक्चर हो गया।

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात दो युवकों की कार ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के दौरान पलट गई। हादसे में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक युवक को भी चोट आई है।

[caption id="attachment_915916" align="alignnone" width="931"]publive-image कार एक्सीडेंट में घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मी।[/caption]

Advertisment

चेकिंग से बचने बढ़ा दी का की स्पीड

घटना बुधवार (15 अक्टूबर) रात करीब साढ़े 12 बजे राम मंदिर चौक के पास हुई। ट्रैफिक पुलिस VIP रोड पर ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार को रोकने का प्रयास किया गया। कार सवार सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी ने गाड़ी नहीं रोकी और रफ्तार बढ़ा दी।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी का पैर टूटा

कार ने बैरिकेड से टकराने के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी हेम कुमार पटेल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी टांग टूट गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

[caption id="attachment_915918" align="alignnone" width="887"]publive-image एक्सीडेंट के बाद पलटी पड़ी कार।[/caption]

Advertisment

कार सवार युवक के पिता मंत्रालय में अफसर

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वे पब से पार्टी कर लौट रहे थे। आदित्य चौधरी के पिता मंत्रालय में अधिकारी हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  Bilaspur Teacher Video: शिक्षक नशे में पहुंचा स्कूल, क्लासरूम में शर्ट उतारी, Video, पैरेंट्स बोले- सख्त कार्रवाई हो

CG Bus Accident: कांकेर में बस-ट्रक की भिड़ंत,14 घायल, सड़क पर खड़े ट्रक में बस ने मारी टक्कर, रायपुर आ रही थी बस

Advertisment

CG Bus Accident

CG Bus Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। घटना गुरुवार (16 अक्टूबर) सुबह 4 बजे की है। नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास सड़क किनारे एक पंचर ट्रक खड़ा था, अंधेरा होने के कारण बस ड्राइवर देख नहीं पाया और टक्कर हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Raipur Hit And Run Accident Traffic Police hindi news bps

VIP Road accident Raipur Raipur traffic incident Raipur hit and run Hit and Run Motor Accidents drink and drive case Chhattisgarh police injured Chhattisgarh crime Chhattisgarh
Advertisment
चैनल से जुड़ें