/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Raipur-Corporation-Administrator.webp)
Raipur Corporation Administrator: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार, 6 जनवरी को प्रशासक के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने सबसे पहले पेंडिंग पड़े पेंशन की फाइल पर साइन किया है। वहीं, प्रशासक चैंबर से एजाज ढेबर की तस्वीर-मोमेंटो हटा दी गईं।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1876259397867102558
लम्बे समय से पेंडिंग थे पेंशन प्रकरण
जानकारी के मुताबिक, रायपुर नगर निगम में लंबे समय से 125 से अधिक पेंशन के प्रकरण पेंडिंग थे। उस पर प्रशासक (कलेक्टर गौरव सिंह) ने साइन किए। अब 125 से अधिक लोगों के सीधा लाभ मिलेगा। उनके खातों में पेंशन की राशि पहुंचेगी। प्रशासक की नियुक्ति के बाद मेयर के सभी अधिकार कलेक्टर के पास आ गए हैं। अब नगर निगम में महापौर जैसे पद शक्ति-विहीन हो गए हैं।
रायपुर में ये अफसर रहे चुके प्रशासक
इससे पहले, रायपुर निगम में गणेश शंकर मिश्रा, अजय नाथ जैसे अफसरों ने प्रशासक की जिम्मेदारी निभाई है। प्रशासक की नियुक्ति के बाद अब जनप्रतिनिधि किसी भी मामले में नगर निगम से जुड़े फैसले नहीं कर पाएंगे। यह जिम्मा अब प्रशासक के पास होगा। जोन अध्यक्षों की शक्तियां अब नगर निगम आयुक्त के पास होंगी। मेयर स्तर के फैसले लेने की शक्तियां प्रशासक के पास होंगी।
[caption id="attachment_731207" align="alignnone" width="971"]
रायपुर नगर निगम प्रशासक का चैंबर अब बदला हुआ है। यहां से मेयर एजाज ढेबर के सभी मोमेंटो हटा दिए गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई दे रही है।[/caption]
ट्रैफिक समस्या दूर करने और साफ-सफाई के दिए निर्देश
नगर निगम प्रशासक की जिम्मेदारी संभालने के बाद कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नगर निगम के कई कामों की समीक्षा की। इसके बाद निराश्रित पेंशन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजधानी की ट्रैफिक समस्याओं को दूर करने के लिए जोन के अलावा मुख्यालय के अफसरों को भी निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अफसरों से कहा कि, जहां पर भी ट्रैफिक की समस्या दिखाई दे, उन स्थानों को बेहतर करने का प्रयास किया जाए। जिससे ट्रैफिक सुगम हो सके। शहर की साफ-सफाई बेहतर रखी जाए और गार्डन्स को भी स्वच्छ रखा जाएगा।
[caption id="attachment_731205" align="alignnone" width="1013"]
जब एजाज ढेबर मेयर हुआ करते थे, उस समय उनके चैंबर में दीवारो पर उनकी और तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल तस्वीर हुआ करती थी। वुडन शेल्फ मोमेंटो से भरा था।[/caption]
जनता की समस्याओं को दूर किया जाएगा
प्रशासक गौरव सिंह ने कहा कि गार्डन में लगे ओपन-जिम का रख-रखाव भी बेहतर तरीके से किया जाएगा। सड़कों की मरम्मत भी समय-समय पर की जाएगी। पब्लिक टॉयलेट की साफ-सफाई और किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं जनता को नहीं होगी। इन सभी मुद्दों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला: बीजापुर में सुरक्षा बल के वाहनों पर हमला, DRG के 9 जवान शहीद; 6 गंभीर घायल
125 से अधिक पेंशन प्रकरणों का निपटाया
गौरव कुमार सिंह ने कहा कि, आज प्रशासक की जिम्मेदारी संभालने के बाद 125 से अधिक पेंशन प्रकरणों को निपटाया गया है। अगले महीने से उन्हें निराश्रित और दिव्यांग पेंशन मिलने लगेगी। जनता के हित से जुड़े कामों पर तत्काल निर्णय लिया जाएगा।
प्रशासक ने कहा कि, मेयर इन काउंसिल और सामान्य सभा दोनों के अधिकार प्रशासन के पास होते हैं। जनता से जुड़े कामों पर जरुरत के अनुसार निर्णय लेंगे। हमारा अंतिम लक्ष्य है कि किसी भी स्थिति में आम आदमी को कोई परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा: बीएसपी के फर्नेस-5 के सेल में हुआ ब्लास्ट, धमाके से मची अफरा-तफरी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें