Advertisment

Raipur News: महिला की झूठी शिकायत, पुलिस को बताया घर में 18 लाख की हुई डकैती, जांच में सामने आई तांत्रिक की चाल

Raipur CG News: महिला की झूठी शिकायत, पुलिस को बताया घर में 18 लाख की हुई डकैती, जांच में सामने आई तांत्रिक की चाल

author-image
Harsh Verma
Raipur CG News

Raipur CG News: रायपुर के गुढ़ियारी में हुई 18 लाख रुपए की डकैती की घटना झूठी निकली है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला के पति-पत्नी के बीच विवाद का फायदा उठाकर एक तांत्रिक ने महिला से अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपए की मांग की थी।

Advertisment

महिला ने तांत्रिक को 16 लाख रुपए नगद और 2-3 लाख रुपए के जेवर दे दिए। इसके बाद महिला ने पुलिस को झूठी शिकायत की कि उसके घर में डकैती हुई है।

पुलिस ने पूछताछ के बाद सच्चाई का पता लगाया

[caption id="" align="alignnone" width="752"]सख्ती से पूछताछ के दौरान महिला ने पति को सच्चाई बता दी जिसके बाद पति ने केस दर्ज कराया है। महिला स्वाति केसरवानी और उनके पति रवि[/caption]

दरअसल, आदर्श विहार गुढ़ियारी इलाके में रक्षाबंधन के दिन सुबह डकैती की खबर पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, लेकिन डॉग स्कॉड परिवार के सदस्यों के पास जाकर रुक जा रही थी। जांच में पता चला कि महिला एक तांत्रिक के संपर्क में थी और उसने ही डकैती की झूठी शिकायत की थी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ के बाद सच्चाई का पता लगाया।

Advertisment

तांत्रिक ने महिला को झूठा डर दिखाया

पुलिस के अनुसार, महिला स्वाति केसरवानी घर में सुख-शांति के लिए तांत्रिक विजय पांडेय से मिलती थी। तांत्रिक ने महिला को झूठा डर दिखाया कि उसका पति एक तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा है, जिससे उसके पति और दोनों बच्चे मर जाएंगे।

तांत्रिक ने महिला से 30 लाख रुपए की मांग की और कहा कि अगर वह पैसे देती है तो वह एक अनुष्ठान करेगा जिससे सब कुछ ठीक हो जाएगा। महिला उसकी बात में आकर पैसे के जुगाड़ में लग गई।

पैसे और सोने-चांदी के जेवरात हड़पने की साजिश रची

[caption id="" align="alignnone" width="754"]publive-image डकैती की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी[/caption]

पुलिस के अनुसार, तांत्रिक विजय पांडेय ने महिला स्वाति को झूठा डर दिखाकर उसके पति रवि के पैसे और सोने-चांदी के जेवरात हड़पने की साजिश रची। तांत्रिक ने महिला से कहा कि वह घर में रखे पैसे और जेवरात लेकर आए और झूठी कहानी बताकर पुलिस को डकैती की सूचना दे।

महिला ने तांत्रिक के कहने पर 16 लाख रुपए और जेवरात दे दिए और रविवार की सुबह पुलिस को झूठी शिकायत की कि घर में 3-4 चोर घुसे थे और डकैती कर ले गए।

महिला ने पुलिस को सुनाई ये कहानी

महिला ने पुलिस को बताया कि घर में घुसे चोर काला कपड़ा पहने हुए थे और एक व्यक्ति 6 फीट की हाइट का था। उसने कहा कि चोर छत से घर में घुसे, उसे और उसके बच्चों को रस्सी से बांधा और सारे रुपए और जेवर लेकर फरार हो गए। लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सच्चाई अलग निकली।

Advertisment

महिला ने डरकर अपने पति को सारी सच्चाई बता दी और एंटी क्राइम साइबर यूनिट की मदद से आरोपी तांत्रिक को भाटागांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से कैश और जेवरात भी बरामद कर लिए।

रवि और स्वाति के बीच अक्सर होता रहता है विवाद 

आस-पास के लोगों के अनुसार, रवि और स्वाति के बीच अक्सर अनबन और विवाद होता रहता है। दोनों एक दूसरे के चरित्र पर शक करते हैं। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। आरोपी विजय पांडेय को पति-पत्नी के बीच के विवाद की जानकारी थी। उसने इस बात का फायदा उठाया और स्वाति को उसके पति के खिलाफ भड़काने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी तांत्रिक विजय पांडेय ने महिला से ठगे गए पैसे से दो नई स्कूटी खरीदीं। दोनों स्कूटी की कीमत 2.50 लाख रुपए थी। थाना प्रभारी KK कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से दोनों स्कूटी जब्त कर ली हैं। आरोपी ने दोनों स्कूटी अपने परिवार के सदस्यों के नाम से खरीदी थीं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बेटों ने पिता के हत्यारे से लिया बदला: जेल से छूटने के बाद युवक की कर दी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें