Advertisment

रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में चोरी हुआ नवजात: CCTV कैमरे में भागती दिखी महिला, पुलिस टाइम से नहीं पहुंचती तो...

Raipur Ambedkar Hospital: रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में चोरी हुआ नवजात, CCTV कैमरे में भागती दिखी महिला, पुलिस टाइम से नहीं पहुंचती तो...

author-image
Harsh Verma
Raipur Ambedkar Hospital

Raipur Ambedkar Hospital: राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले जन्मे नवजात शिशु को दो महिलाएं चुराकर अस्पताल से भाग गईं। नवजात शिशु वार्ड से महिला को CCTV कैमरे में बच्चे को लेकर भागते हुए देखा गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Advertisment

पुलिस ने जल्द ही रायपुर रेलवे स्टेशन से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से बच्चा सकुशल बरामद कर लिया। यह मामला मौदाहापारा थाना क्षेत्र का है।

[caption id="" align="alignnone" width="643"]publive-image महिला को CCTV कैमरे में बच्चे को लेकर भागते हुए देखा गया[/caption]

रायपुर रेलवे स्टेशन से बिलासपुर भागने का था प्लान

दोनों महिलाएं बच्चे को चोरी करने के बाद रायपुर रेलवे स्टेशन से बाहर जाने की योजना बना रही थीं, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों को पकड़ लिया गया और नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

Advertisment

पुलिस के मुताबिक, आरोपित महिलाओं का नाम पायल साहू और रानी साहू है। दोनों महिलाएं बच्चे को चुराकर रायपुर रेलवे स्टेशन से बिलासपुर भागने का प्रयास कर रही थीं। पुलिस की सजगता के कारण बच्चे को सकुशल बरामद किया गया।

दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही पुलिस

यह नवजात शिशु 3 जनवरी को जन्मा था। घटना के बाद जब अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई, तो दोनों महिलाएं नवजात को कपड़े में लपेटकर संदिग्ध रूप से अस्पताल से बाहर जाती हुई दिखाई दीं।

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अपनी टीम भेजी और कुछ ही समय में दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब दोनों से बच्चे की चोरी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: पत्रकार मुकेश चंद्राकार हत्याकांड: आरोपी सुरेश चंद्राकार ने 10 हजार की नौकरी से ऐसे खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

Advertisment
चैनल से जुड़ें