Advertisment

Raipur ACB Raid: छत्तीसगढ़ में मेडिकल बिल पास करने बाबू ने शिक्षक से मांगे 10 हजार रुपये, ACB मे रंगेहाथों किया गिरफ्तार

Raipur ACB Raid: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई। मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

author-image
Shashank Kumar
Raipur ACB Raid

Raipur ACB Raid

हाइलाइट्स

  • मेडिकल बिल पास करने मांगे 10 हजार

  • ACB ने बाबू को रंगेहाथ पकड़ा

  • कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा

Advertisment

Raipur ACB Raid: छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB Raid in Raipur) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मेडिकल बिल पास कराने के नाम पर घूस मांगने वाले बाबू को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी बाबू शिक्षकों से लगातार रिश्वत वसूल रहा था और काम तभी करता था, जब उसे पैसे दिए जाते थे।

[caption id="attachment_881586" align="alignnone" width="1225"]Raipur ACB Raid Raipur ACB Raid[/caption]

शिक्षक से मांगी 10 हजार की रिश्वत, एसीबी ने किया ट्रैप

जानकारी के अनुसार, अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद (Government Teacher in Raipur) शासकीय स्कूल चांपाझार चंपारण में पदस्थ हैं। उनके नवजात बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके इलाज में डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। चंद्रहास ने स्कूल में एक लाख रुपए का मेडिकल बिल लगाया था। इस बिल को पास कराने के लिए बाबू ने 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

Advertisment

लंबे समय से शिक्षकों से वसूल रहा था पैसा

आरोपी बाबू सिर्फ मेडिकल बिल ही नहीं बल्कि अन्य कामों में भी शिक्षकों से रिश्वत लेता था। वह बिना पैसे लिए किसी भी कार्य को आगे नहीं बढ़ाता था। (Bribery Case in Chhattisgarh) एक शिक्षक ने तंग आकर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद टीम ने आरोपी को ट्रैप कर लिया।

ये भी पढ़ें:  Teej Special Train 2025: तीजा पर्व पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते ही बाबू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। (ACB Action Raipur, Corruption News Chhattisgarh) इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य शिक्षकों ने भी राहत की सांस ली है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:  CG Monsoon Update: अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, जानें किस संभाग में होगा ज्यादा असर ?

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार रिश्वत मामले की खबर छत्तीसगढ़ Teacher Medical Bill Scam Raipur Corruption News Raipur ACB Raid corruption news Chhattisgarh Chhattisgarh Bribery Case Bribery case news Chhattisgarh Bribe-taking Babu arrested Anti Corruption Bureau Action ACB Raid in Raipur
Advertisment
चैनल से जुड़ें